- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- बेटे के जन्म के दो महीने बाद लाडले को गोद में लिए पहली बार नजर आईं सपना चौधरी, PHOTOS
बेटे के जन्म के दो महीने बाद लाडले को गोद में लिए पहली बार नजर आईं सपना चौधरी, PHOTOS
मुंबई. हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने दो महीने पहले 4 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने इस साल जनवरी में गुपचुप वीर साहू से शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की बात भी छुपाई थी। हालांकि, जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो ये बात किसी से छुप नहीं सकी। शादी और प्रेग्नेंसी की बात छुपाने पर उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल भी किया था। फिलहाल, अब फैंस को उनके बेटे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में वो बेटे को गोद में लिए पहली बार दिखीं हैं। लाडले के लिए लिखा कैप्शन...

सपना चौधरी ने बेटे के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने दो महीने के लाडले के लिए कैप्शन लिखा, 'हज़ारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा।'
सपना और उनके बेटे की इस फोटो को महज 17 मिनट में 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तस्वीर में सपना ब्लैक कलर की टोपी पहने खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
तस्वीर में उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। उसे अपने गले से लगाए ठंडी हवा से बचाते हुए दिख रही हैं। दोनों ने ही ठंड से बचने के लिए वूलन के कपड़े पहने हुए हैं।
सपना को बेटे के साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बेशक उसका चेहरा ना दिखाया हो लेकिन फिर भी उनके लाडले की झलक देख फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। अब फैंस को एक्ट्रेस के बेटे का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार है।
बहरहाल, सपना ने वीर साहू के साथ गुपचुप शादी करने को लेकर कहा था कि वीर के किसी रिलेटिव का देहांत हो गया था, इसी कारण उन्होंने धूमधाम से शादी नहीं की थी। इसी वजह से दोनों ने कोर्ट में शादी की थी।
साल 2017 में सपना का दिल चुराने वाले वीर साहू एक सिंगर, कंपोजर, लिरिस्ट और हरियाणवी एक्टर हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल व कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था। इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी।
साल 2016 में आए उनके वीडियो सॉन्ग 'ठाडी बाडी' ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट व आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी। वीर हिसार के अच्छे जमींदार परिवार से हैं। सपना का मायका बहादुरगढ़ से सटे दिल्ली के कस्बे नजफगढ़ में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।