MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 13 की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से की थी सरोज खान ने शादी, जिसको अपना सबकुछ माना उसी से मिला धोखा

13 की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से की थी सरोज खान ने शादी, जिसको अपना सबकुछ माना उसी से मिला धोखा

मुंबई. बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) वो नाम हैं जो किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेसेस को अपने इशारों पर उन्होंने नचाया है। आज यानी शनिवार को उनकी पहली डेथ एनिवसर्री है। उनका निधन साल भर पहले यानी 3 जुलाई 2020 को मुंबई में हुआ था। 71 साल की उम्र में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि सरोज खान ने अपनी जिंदगी में खूब संघर्ष किया। कम उम्र में खुद के तीगुनी उम्र के शख्स के साथ की, इस्लाम धर्म अपनाया और बॉलीवुड में खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ उनके खास नहीं रही। नीचे पढ़े सरोज खान की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 03 2021, 10:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948, मुंबई में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज का परिवार पाकिस्तान का रहने वाला था, लेकिन विभाजन के बाद भारत आ गया। 

210

जब सरोज 3 साल की थी, तभी उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म का नाम नजराना था। इस फिल्म में उन्होंने श्यामा नाम की बच्ची का रोल निभाया था।

310

सरोज ने अपने 40 साल के फिल्मी करियर में करीब दो हजार गानों की कोरियोग्राफ किया। उन्होंने देश की मदर ऑफ कोरियोग्राफी कहा जाता था। लेकिन कम ही लोग जानते है उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के जरिए इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

410

वे अपने डांस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी वे काफी चर्चा में रही थी। उनकी लाइफ काफी विवादित रही है। उन्होंने 13 साल की उम्र में इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था।

510

उन्होंने अपने पहले मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। इस्लाम धर्म कबूल कर उन्होंने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी की। यही नहीं सरोज से शादी करने से पहले सोहनलाल शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे।

610

एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए बताया था- मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी। तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरी शादी हो गई थी। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया था।

710

सरोज खान ने बताया था कि ​शादी के वक्त उन्हें यह बात पता नहीं थी कि बी सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे। इसकी जानकारी उन्हें तब पता चली जब 14 साल की उम्र में 1963 में उन्होंने बेटे हामिद खान को जन्म दिया था और उनके पति ने  बच्चे को अपना नाम देने से मना कर दिया था। उनके दूसरे बच्चे का 8 महीने में ही निधन हो गया था। इसी वजह से उनके बीच दूरिया आ गई थीं। कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्टअटैक आया और सरोज फिर उनके पास आईं। उसके बाद उन्होंने बेटी हिना खान को भी जन्म दिया। सरोज अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की। 

810

सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज खान ने सरदार रोशन से शादी कर ली थी और दोनों की एक बेटी सुकैना खान है, जो दुबई में डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। 
 

910

2014 में एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी लाइफ के जुड़े कई रहस्यों को उजागर किया था। उन्होंने बताया था- मेरी बेटी की मौत हो गई थी जब वो 8 महीने 5 दिन की थी। उसे दफनाने के तुरंत बाद मुझे दम मारो दम.. गाने की कोरियोग्राफी करने के लिए रवाना होना था। मैंने 5 बजे की ट्रेन पकड़ी थी और फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने की शूटिंग के पहुंची थी।

1010

सरोज खान ने नगिना, मि. इंडिया, चांदनी, चालबाज, थानेदार, बेटा, डर. खलनायक, बाजीगर, मोहरा, हम आपके है कौन, ताल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, साथियां, फना, कुछ न कहो, जब वी मेट, लव आजकल, लगान जैसी कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved