- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Shah Rukh Khan और गौरी खान 'मन्नत' से पहले इस साधारण से फ्लैट में रहा करते थे, देखें Inside Photos
Shah Rukh Khan और गौरी खान 'मन्नत' से पहले इस साधारण से फ्लैट में रहा करते थे, देखें Inside Photos
मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज सबसे अमीर एक्टर में शुमार हैं। हर साल एक्टर 300 करोड़ से भी ज्यादा कमाते हैं। वो अपनी पत्नी गौरी खान के साथ आलीशान बंगला मन्नत में रहते हैं। 6 मंजिला मकान बांद्रा वेस्ट में स्थित है। यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इस बंगले को उन्होंने 200 करोड़ में खरीदा था। लेकिन इस बंगले में रहने से पहले शाहरुख अपनी वाइफ गौरी के साथ एक साधारण से फ्लैट में रहा करते थे। आइए नीचे देखते हैं उस साधारण से फ्लैट की इनसाइड तस्वीरें...

शाहरुख खान -गौरी खान बांद्रा में 3 बीएचके सी-फेसिंग फ्लैट में रहते थे। वो 'अमृत' अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल पर रहते थे।
शाहरुख ने ये फ्लैट 'दीवाना' फिल्म रिलीज होने के कुछ साल बाद खरीदा था। मुंबई में उनकी यह पहली प्रॉपर्टी थी।
उनका यह घर मन्नत की तरह आलीशान तरीके से सजाया नहीं गया था। इस घर में बैठने के लिए साधारण काले लेदर का सोफा था। लुक को खूबसूरत बनाने के लिए गौरी खान ने दीवार पर एक खूबसूरत सी पेटिंग भी लगाई हुई है।
शाहरुख खान और गौरी ने अपने इस घर में खाने के लिए लकड़ी की डाइनिंग टेबल लगाई थी। जहां चार लोग बैठ सकते थे।
शाहरुख को बुक्स पढ़ने का बहुत शौक है। इसलिए उनके इस घर में किताबों से भरी एक रैक भी थी। जिसे खूबसूरत बनाने के लिए कुछ फूलदान रखे गए थे। इस सिंपल से घर में एक्टर अपने परिवार के साथ कई सालों तक रहें। सोसाइटी के नाम के साथ आज भी शाहरुख की नेमप्लेट लगी है।
वहीं, 'बादशाह' खान के पास दिल्ली में भी अपना घर है। जिसे गौरी खान ने अपने हाथों से सजाया है। ये घर एक्टर के लिए बेहद खास है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल्ली के घर की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने बताया कि गौरी ने उस घर का फिर से इंटीरियर डिजाइन किया।
यह घर शाहरूख के दिल के करीब है। क्योंकि इसमें उनका बचपन गुजरा है। इसलिए गौरी खान ने इसे और खूबसूरती से डिजाइन किया है।
शाहरूख खान अब करोड़ो के प्रापर्टी के मालिक है।उनके पास दिल्ली, मुंबई से लेकर यूरोप और अमेरिका जैसे देशो में करोड़ों की संपत्ति है।शाहरुख का एक घर दुबई में भी है। उनके इस घर का नाम ‘जन्नत’ है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बेवर्ली हिल्स में भी शाहरुख का आलीशान मैंशन है।लंदन में भी शाहरूख ने अपने लिए आलीशान अपार्टमेंट खरीदा हुआ है।
और पढ़ें:
Ranveer Singh को छोटी दीपिका पर आया प्यार, एक्टर ने Deepika Padukone से की ये बात
Hrithik Roshan से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, बोलीं-वह भी सेटल होने के लिए तैयार हैं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।