MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 68 साल पहले भगत सिंह पर बनी थी पहली फिल्म, शहीद दिवस पर बनीं इन मूवीज ने भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

68 साल पहले भगत सिंह पर बनी थी पहली फिल्म, शहीद दिवस पर बनीं इन मूवीज ने भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम

मुंबई. आज ही के दिन यानी  23 मार्च को 91 साल पहले आजादी के क्रांतिकारी सिपाही भगत सिंह (Bhagat Singh), सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। उनकी शाहदत के इस दिन को शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि देश में बढ़ते अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ इन्होंने आवाज उठाई थी और देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी थी। आपको बता दें कि भगत सिंह की शहादत पर बॉलीवुड में ही कई फिल्में बनी हैं, जिसमें उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया है। शायद कम ही लोग जानते है इंडस्ट्री में भगत सिंह पर सबसे पहली फिल्म 68 साल पहले 1954 में बनाई गई थी। शहीद दिवस के मौके पर आपको भगत सिंह पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें किस फिल्म किसने भगत सिंह का किरदार निभाया... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 23 2022, 10:22 AM IST| Updated : Mar 23 2022, 01:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बता दें कि बॉलीवुड में अभी तक भगत सिंह पर करीब 7 फिल्में बनी है। इन फिल्मों में अजय देवगन (Ajay Devgn), बॉबी देओल (Bobby Deol), सोनू सूद (Sonu Sood), शम्मी कपूर, मनोज कुमार (Manoj Kumar) जैसे स्टार्स ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। 

28

2006 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खूब धूम मचाी थी और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में आमिर के साथ आर माधवन, सोहा अली खान, कुणाल कपूर भी थे। 

38

2002 में आई फिल्म शहीद ए आजम में भगत सिंह की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया गया था। फिल्म में सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म को सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इसमें सोनू सूद के साथ राज जुत्शी, देव गिल लीड में थे।

48

23 मार्च 1931: शहीद नाम से बनी इस फिल्म में बॉबी देओल ने लीड रोल प्ले किया था। वे स्क्रीन पर भगत सिंह के किरदार में काफी जचे थे। 2002 में आई इस फिल्म को गुड्डू धनोआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सनी देओल ने भी अहम किरदार निभाया था।

58

2002 में आई फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा, सुशांत सिंह और डी संतोष ने भी खास रोल प्ले किया था।

68

1965 में आई फिल्म शहीद में मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। डायरेक्टर एस राम शर्मा की इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, प्राण, इफ्तेखार, मदन पुरी ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते है। 

78

गुजरे जमाने के एक्टर शम्मी कपूर ने भी फिल्म शहीद भगत सिंह में भगत सिंह का किरदार निभाया था। डायरेक्टर केएन बंसल की इस फिल्म में भगत सिंह के बलिदान को काफी शानदार तरीके से पेश किया गया था। इस फिल्म में शम्मी कपूर के अलावा शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास जैसे स्टार्स भी नजर आए थे।

88

बॉलीवुड में सबसे पहले भगत सिंह के बलिदान पर फिल्म 1954 में बनाई गई थी। फिल्म शहीद-ए-आजम भगत सिंह को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रेम आबिद, जयराज, स्मृति विश्वास ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के माध्यम से ही लोग पहली बार भगत सिंह की जिंदगी को स्क्रीन पर देख पाए थे। 

 

ये भी पढ़ें
खूबसूरत वादियों के बीच है कंगना रनोट का 5 बेडरूम वाला ये आलीशान बंगला, इस आशियाने की कीमत है करोड़ों

आगे से पूरी तरह ओपन ड्रेस पहन सड़कों पर घूमती आई नजर उर्फी जावेद, लाल रंग के छोटे कपड़े पहन ढाया कहर

तिवारी जी को मिली तीसरी अनीता भाभी, जानें कितनी फीस लेते हैं भाबीजी घर पर हैं के ये लीड एक्टर्स

Sonam Kapoor ही नहीं करीना-अनुष्का सहित इन हीरोइनों ने भी शानदार तरीके से फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

इस क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगी Taapsee Pannu, इनके पहले ये स्टार्स भी निभा चुके है खिलाड़ियों का रोल

छोटी ड्रेस, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए दिखी Rani Mukherji, इनकी ख्वाहिश पूरी करने किया ये काम

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved