- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- तो क्या इस वजह से शाहरुख ने अपने बंगले को ढक दिया प्लास्टिक से, अंदर से दिखता है इतना लग्जीरियस
तो क्या इस वजह से शाहरुख ने अपने बंगले को ढक दिया प्लास्टिक से, अंदर से दिखता है इतना लग्जीरियस
मुंबई. भारत में कोरोना महामारी अपने पैर पसारती ही जा रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरतों और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने बंगले मन्नत को प्लास्टिक से कवर करवाया है। इसे देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने बारिश की वजह से ऐसा किया है।

शाहरुख के बंगले को प्लास्टिक से ढका देख कुछ लोग मान रहे है कि उन्होंने कोरोना के डर से ऐसा किया है तो कुछ का मानना है कि मुंबई में हर दिन हो रही तेज बारिश की वजह से प्लास्टिक कवर लगाए गए हैं। हालांकि, सच्चाई क्या ये कहना मुश्किल है। वैसे, आपको बता दें कि शाहरुख का बंगला बाहर से जितना बेहतरीन नजर आता है उससे ज्यादा अंदर से लग्जीरियस है। आइए, देखते है उनके बंगले मन्नत की फोटोज।
शाहरुख खान 6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं।
इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के प्राइवेट अपार्टमेंट्स हैं।
इसका इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा।
पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था।
चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।
मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। इसकी सेटिंग ड्रामेटिक और मूड़ी है।
यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था। इस बंगले के मालिक मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के पारसी किकू गांधी थे।
शाहरुख ने 'मन्नत' को महज 13 करोड़ रुपए में खरीदा था और आज इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। किंग खान का परिवार इस बंगले में पिछले 25 साल से रह रहा है।
इस बंगले को शाहरुख ने 1995 में खरीदा था और तब इसका नाम 'विला विएना' था, जो एक पारसी गुजराती केकू गांधी के पास था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।