- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- होली पर 23 दिन की बेटी समीशा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, इस तकनीक के जरिए दूसरी बार बनीं हैं मां
होली पर 23 दिन की बेटी समीशा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, इस तकनीक के जरिए दूसरी बार बनीं हैं मां
मुंबई। शिल्पा शेट्टी 44 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं। 15 फरवरी, 2020 को उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ है। सोमवार को शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा शेट्टी के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान शिल्पा ने बेटी को पूरी तरह से कपड़े में लपेट रखा था, जिससे समीशा का चेहरा नजर नहीं आया। शिल्पा पहली बार समीशा को अपने घर लाई हैं। शिल्पा की बेटी को सरोगेट मां ने विदेश में जन्म दिया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी के परिवार के साथ समीशा की यह पहली होली होगी। एयरपोर्ट पर शिल्पा और उनकी बेटी के अलावा बेटा वियान राज कुंद्रा और पति राज कुंद्रा भी साथ थे। बता दें कि शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी। शादी के 3 साल बाद 2012 में वो बेटे वियान राज की मां बनीं।
19

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की बात शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर लक्ष्मी आई है और वो इसके लिए भगवान का धन्यवाद करती हैं।
29
शिल्पा ने आगे लिखा था- हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।
39
एयरपोर्ट पर अपनी बेटी समीशा के साथ शिल्पा शेट्टी।
49
शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं।
59
बेटों रियान और राहिल के साथ जेनेलिया डिसूजा।
69
मुंबई में यलो ड्रेस में नजर आईं अनिल कपूर की भतीजी शनाया कपूर।
79
मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में दिखीं उर्वशी रौतेला।
89
महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम 'बेटी' में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा।
99
मुंबई में स्पॉट हुईं दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos