- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- सोनम कपूर की आंखों के नीचे धब्बे, चेहरे पर निशान देख लोगों ने पूछा इतना घटिया मेकअप क्यों किया
सोनम कपूर की आंखों के नीचे धब्बे, चेहरे पर निशान देख लोगों ने पूछा इतना घटिया मेकअप क्यों किया
मुंबई. पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दहशत में है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। आमजन की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुद को घर में बंद कर दिया है। वहीं, सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटी है। और दोनों ने 14 दिन के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसी बीच सोनम ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कोरोना से सावधान रहने के लिए सलाह दे रही है। हालांकि, लोगों को सलाह देना खुद सोनम पर ही भारी पड़ गया। बता दें कि सोनम ने खुद को पति आनंद आहूजा के साथ घर में कैद कर रखा है।
16

शेयर किए वीडियो में सोनम की आंखों के नीचे काले धब्बे दिख रहे हैं और चेहरे पर भी अजीबोगरीब निशान नजर आ रहे हैं। सोनम के मेकअप को लेकर यूजर्स कमेंट कर रहे है। एक ने कमेंट किया - इतना घटिया मेकअप क्यों किया।
26
एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या हाल बना रखा है?' एक अन्य ने लिखा- 'आपने ज्यादा मेकअप कर रखा है या टैनिंग हो गई है? बीमार लग रही हो।'
36
एक ने सोनम को लिखा- 'इतना घटिया मेकअप, आप खुद बीमार लग रही हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया- 'चेहरा लाल क्यों हो रखा है?' एक अन्य ने कहा- 'मेकअप एक्स्ट्रा लगा लिया है।'
46
सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद से उनकी लापरवाही की आलोचना हो रही थी। सोनम ने कनिका के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा- 'कनिका कपूर नौ मार्च को वापस आईं। उस समय भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था बल्कि होली खेल रहा था।' सोनम के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था।
56
कोरोना वायरस को लेकर एडवायजरी के तहत दोनों पति-पत्नी ने 14 दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है, ताकि कोविड 19 वायरस की किसी भी संभावना को खत्म किया जा सके। इस दौरान सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो पहली मंजिल पर बने अपने कमरे की खिड़की से नीचे खड़ी सास से बात करते हुए दिखी थी।
66
वर्क फ्रंट पर बात करें तो सोनम को आखिरी बार 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम सुजॉय घोष की अगली फिल्म में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल 'ब्लाइंड' होगा।
Latest Videos