- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- तो मुंबई की इस जगह पर इसलिए खरीदा सोनू सूद ने आलीशान अपार्टमेंट, फैला है 26 हजार स्क्वेयर फीट में
तो मुंबई की इस जगह पर इसलिए खरीदा सोनू सूद ने आलीशान अपार्टमेंट, फैला है 26 हजार स्क्वेयर फीट में
मुंबई. कोरोना लॉकडाउन में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद (Sonu Sood) 48 साल के हो गए हैं। बॉलीवुड के साथ ही साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सोनू सूद प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दरअसल, उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचने में मदद की थी। कभी महज चंद रुपए लेकर मुंबई आने वाले सोनू आज आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनका घर यमुना नगर (लोखंडवाला), अंधेरी पश्चिम में स्थित है। उन्होंने अपना घर मुंबई की इसी जगह पर क्यों लिया इसके पीछे की वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। नीचे देखे 26 हजार स्क्वेयर फीट में फैले सोनू सूद के शानदार अपार्टमेंट की फोटोज...
| Published : Jul 30 2021, 01:11 PM IST / Updated: Jul 31 2021, 05:49 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
शायद कम ही लोग जानते हैं कि सोनू ने अपने करियर के शुरुआत में ही इस अपार्टमेंट को खरीद लिया था। और लंबे समय से इसी में फैमिली के साथ रह रहे हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं कई सालों से अंधेरी में रह रहा हूं। मुझे यह जगह बहुत पसंद है। मेरे सभी दोस्त इसी एरिया में रहते हैं। मेरा जिम, मेरे बच्चों का स्कूल, अच्छे रेस्तरां, कई शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स सभी मेरे अपार्टमेंट के आसपास ही है, इसलिए यह जगह चुनी।
बता दें कि सूने का यह शानदार अपार्टमेंट अंदर से दिखने में काफी लग्जीरियस है। 26 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस अपार्टमेंट में 4 बेडरूम है।
उनके घर को आर्क आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है। इस अपार्टमेंट को वास्तु के हिसाब से डिजाइनर कर सजाया गया है।
बता दें कि उनके घर का प्रवेश द्वार बहुत ही आर्टिस्टिक तरीके से डिजाइन किया गया है। लिविंग रूम में इतालवी ट्रेवर्टिन फर्श है जबकि दीवारों पर रेशम वॉलपेपर लगा है।
सोनू सूद पूरे घर के फर्नीचर को अपनी देखरेख में डिजाइन करवाया है। सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की थी। उनके दो बेटे इशांत और अयान हैं।
उन्होंने अपने घर में कई बुद्ध की मूर्तियां भी सजा रखी है, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग जगहों से इकट्ठा किया था।
सोनू सूद के घर के सीटिंग एरिया में शानदार सोफे और कैबिनेट देखने को मिलते हैं। उन्होंने बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम तक को अच्छी तरह से सजाया है।