- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- भुतहा था इस एक्टर का घर, गर्लफ्रेंड ने बताया होता था अजीबोगरीब महसूस, किए चौंकाने वाले खुलासे
भुतहा था इस एक्टर का घर, गर्लफ्रेंड ने बताया होता था अजीबोगरीब महसूस, किए चौंकाने वाले खुलासे
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला दिन-ब-दिन गर्माता ही जा रहा है। हर रोज पुलिस को कुछ नए सुराग मिल रहे हैं। मुंबई पुलिस ने उनकी तथकथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी 11 घंटे पूछताछ की। इस दौरान रिया ने सुशांत को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बता दें कि सुशांत ने रविवार (14 जून) को अपने घर में फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया था। उसके बाद से ही कुछ सेलेब्स ने बॉलीवुड के काले सच्च को उजागर करना शुरू किया। उनके घर से पुलिस ने 5 डायरी और कुछ अहम कागजात बरामद किए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी मिले है, जिससे पता चला है कि उनको कुछ फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन बाद में वो उन फिल्मों का हिस्सा नहीं थे। मुंबई पुलिस इस मामले में गहराई से जांच-पड़ताल करने वाली है।

एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून के मुताबिक, रिया ने मुंबई पुलिस को बताया है कि सुशांत का बांद्रा वाला घर भुतहा था। रिपोर्ट में बताया- 'मुझे ऐसा लगा था और सुशांत ने भी ऐसा फील किया था। वो इस बात को लेकर काफी परेशान था।'
रिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि सुशांत ने ही उन्हें घर से जाने के लिए कहा था। मैंने खुद सुशांत का घर नहीं छोड़ा था। मैं उसे स्पेस देना चाहती थी ताकि वो अपने बारे में सोच सके।
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने उनके मनोचिकित्सक केरसी चावड़ा से पूछताछ की है। अपने बयान में केसरी चावड़ा ने बताया है कि उनको एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा था और वो इसी वजह से काफी परेशान रहने लगे थे। डॉक्टर ने बताया है कि वो बार-बार यही कहते थे कि अंकिता से ब्रेकअप करके उन्होंने बड़ी भूल की और अक्सर वो अंकिता को याद किया करते थे। डॉक्टर का ये भी कहना है कि उनका दिमाग बाइपोलर था और वो हर एक चीज को कई एंगल से सोचते थे।
डॉक्टर ने पुलिस को ये भी कहा है कि इसी दौरान सुशांत के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उन्होंने अपने डॉक्टर से कहा था कि उन्हें नींद नहीं आती है और अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इस दौरान सुशांत अपने डॉक्टर से 3 बार मिले थे। डॉक्टर ने बताया है कि कृति सेनन और एक डायरेक्टर की बेटी के साथ सुशांत इन्वोल्व थे, मगर दोनों ही रिलेशन नाकामयाब रहे।
बता दें कि सुशांत पहले कैप्री हाइट्स, बांद्रा में रहते थे। वो यहां अंकिता लोकंडे से ब्रेकअप के बाद शिफ्ट हुए थे। यहां शिफ्ट होने के बाद उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी भी की थी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी बिल्डिंग के लोग उनकी पार्टिंयों से परेशान थे और वो सेक्रेटरी से लगातार शिकायत करते थे। सुशांत इन शिकायतों से परेशान हो गए थे और उन्होंने इस घर को छोड़ने का फैसला कर लिया था।
इसके बाद वो डूप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए, जिसमें तीन बेडरूम और एक बड़ा हॉल था। बताया जाता है कि इस घर के लिए वो लगभग 4.5 लाख रुपए किराया देते थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।