- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- महज इतने रुपए थी सुशांत सिंह की पहली कमाई, खूब किया संघर्ष और बने स्टार, फिर चांद पर खरीदा प्लॉट
महज इतने रुपए थी सुशांत सिंह की पहली कमाई, खूब किया संघर्ष और बने स्टार, फिर चांद पर खरीदा प्लॉट
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज यानी सोमवार को पहली डेथ एनिवर्सरी है। 14 जून, 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। तब से लेकर अब तक बिहार और महाराष्ट्र की पुलिस ने उनकी मौत से जुड़े अलग-अलग पहलुओं से जांच की लेकिन अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत हुई या फिर उन्होंने आत्महत्या की। पटना में जन्मे सुशांत एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। वो स्ट्रगल करके इंडस्ट्री में आए थे और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। बता दें कि उनकी पहली कमाई 250 रुपए थी और जब वो स्टार बने तो सीधे चांद पर जमीन खरीद डाली थी। नीचे पढ़े सुशांत सिंह अपनी लाइफ में कितना संघर्ष किया और कैसे स्टार बनें...

सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो स्ट्रगल के दिनों में 6 लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान उन्हें एक प्ले के लिए 250 रुपए मिलते थे। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर का भी काम किया था।
सुशांत मुंबई पहुंचने के बाद नादिरा बब्बर के थिएटर ग्रुप से जुड़ गए और करीब डेढ़-दो साल उन्होंने थिएटर किया। वो पृथ्वी थिएटर में काम कर रहे थे एक दिन बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम में से एक ने उन्हें देखा। उन्हें ऑडीशन के लिए बुलाया गया और 2008 में पहली बार सीरियल किस देश में है मेरा दिल में मौका मिला।
सुशांत का पहला टीवी शो किस देश में है मेरा दिल था। हालांकि, उनके करियर को असली उड़ान 2009-11 के बीच आए टीवी शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। इस सीरियल के बाद वो घर-घर में मानव के नाम से मशहूर हो गए। इसमें उनके साथ अंकिता लोखंडे थीं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर लोगों ने पसंद किया।
इस शो से नेम और फेम कमाने के बाद उनको पहली फिल्म काई पो छे ऑफर हुई, जिसने उनके करियर की धीमी गति को रफ्तार दी। दरअसल, 2011 में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को देखा और उन्हें फिल्म काई पो छे के लिए ऑडीशन देने को कहा था।
नाम और पैसा कमाने के बाद सुशांत ने 2015 में पाली हिल में एक पेंटहाउस खरीदा था। कभी वो मुंबई के मलाड में 2 बीएचके अपार्टमेंट में रहा करते थे। अपने पेंटहाउस की कीमत उन्होंने 20 करोड़ रुपए चुकाई थी। वे अपने लिविंग रूम को ट्रैवलिंग रूम कहते थे।
इसके अलावा सुशांत के घर में एक बड़ा सा टेलिस्कोप भी था, जिसे वो 'टाइम मशीन' कहते थे। इससे वो अलग-अलग ग्रहों और गैलेक्सीज को देखते रहते थे।
सुशांत को कार और बाइक्स का भी काफी शौक था। उनके पास मसेराटी क्वाट्रोपोर्टो (कीमत 1.5 करोड़) जैसी लग्जरी कार थीं। इसके साथ ही उनके पास बीएमडब्ल्यू K1300R बाइक भी थी। 170 बीएचपी पावर जनरेट करने वाली इस बाइक की कीमत करीब 25 लाख रुपए थी।
जब वे पॉपुलर हुए और स्टार बन गए तो उन्होंने 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। बताया जाता है कि उनका ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी खरीदी थी। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 था।
सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म 'दिल बेचारा' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी। सुशांत ने अपने करियर में कुल 11 फिल्मों में काम किया। इनमें काई पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी, राब्ता, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा हैं।
टीवी की बात करें तो सुशांत ने किस देस में है मेरा दिल, पवित्र रिश्ता, जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा सीजन 4 जैसे सीरियलों में काम किया। इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो पास आओ में भी काम कर चुके थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।