- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- गले में माला डाले रोमांटिक दिखे सुष्मिता सेन के भइया-भाभी, ट्रेडिशनल लुक में दिखे खूबसूरत
गले में माला डाले रोमांटिक दिखे सुष्मिता सेन के भइया-भाभी, ट्रेडिशनल लुक में दिखे खूबसूरत
मुंबई. सुष्मिता सेन के भइया राजीव और भाभी चारु असोपा पिछले कुछ दिनों पहले ही अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन, अब वो दुर्गाष्टमी की फोटोज को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। चारु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज पति के साथ शेयर करती रहती हैं। वो अपनी हर छोटी से बड़ी चीज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। सामने आई सुष्मिता सेन के भइया-भाभी के दुर्गाष्टमी सेलिब्रेशन की फोटोज...

अब चारु ने पति राजीव संग कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में दोनों कपल गोल्स दे रहे हैं। चारु ने दुर्गाष्टमी के लिए बंगाली ट्रैडिशनल लुक कैरी किया है। तस्वीरों में वो बिल्कुल बंगाली गर्ल लग रही हैं।
रेड एंड व्हाइट साड़ी, उस पर ट्रेडिशनल ज्वैलरी चारु के लुक को कंप्लीट कर रही है। मिडिल पार्टेड बन और डार्क लिपशेड चारु के इस पूरे लुक पर जंच रहा है।
सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करने के साथ ही चारु ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी दुर्गाष्टमी।' चारु ने राजीव संग भी कई पोज दिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस एक्ट्रेस के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बहरहाल, इससे कुछ दिनों पहले ही चारु और राजीव के बीच अनबन की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अपनी पहली एनीवर्सरी पर भी साथ देखे गए थे। अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
हालांकि, करीब 3 महीने अलग रहने के बाद दोनों अपने बीच की मिस अंडरस्टेंडिंग को खत्म किया और बात को खत्म करते हुए आगे बढ़े। अब वो दोनों साथ हैं और अपने कीमती पलों को काफी इन्जॉय कर रहे हैं।
चारु और राजीव दोनों ही साथ में समय बिता रहे हैं। एक-दूसरे को समय दे रहे हैं। दोनों फेस्टिवल सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि चारु और राजीव ने साल 2019 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।