- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोरोना के डर से करीना कपूर है घर में कैद तो बेटा तैमूर मुंबई की सड़कों पर दौड़ा रहा साइकिल
कोरोना के डर से करीना कपूर है घर में कैद तो बेटा तैमूर मुंबई की सड़कों पर दौड़ा रहा साइकिल
मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस से दहशत मची हुई है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना के डर से खुद को घर में कैद करके रखा है। एक ओर जहां करीना कपूर कोरोना वायरस के डर के कारण घर में बैठकर अपना टाइम पास कर रही है वहीं, उनका बेटा तैमूर अली खान मजे से मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाता स्पॉट हुआ। बता दें कि तैमूर अभी तीन साल का है। और उसे घर में रहना पसंद नहीं है। हाल में ही तैमूर पापा सैफ के साथ पौधे लगाते भी नजर आए थे।
16

साइकिल चलाते तैमूर बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस मौके पर तैमूर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। साइकिल चलाते वे मुड़कर किसी से बात करते भी नजर आए।
26
तैमूर ने साइकिल चलाते हुए मीडिया फोटोग्राफर्स को भी एक से बढ़कर एक पोज दिए।
36
वैसे तो तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। लेकिन फिलहाल सभी स्कूल बंद है। बता दें कि तैमूर हफ्ते में मात्र एक दिन ही स्कूल जाते हैं।
46
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को पापा सैफ अली खान बेटे को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते है लेकिन मम्मी करीना अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं।
56
पापा सैफ अली खान के साथ घर से बाहर निकलते दिखे तैमूर अली खान।
66
स्टाइलिश लुक में नजर आए तैमूर अली खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos