- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हाथों में तिरंगा लिए नजर आई तैमूर की मौसी, बेटी को गोद में लिए करीना की ननद ने मनाया आजादी का जश्न
हाथों में तिरंगा लिए नजर आई तैमूर की मौसी, बेटी को गोद में लिए करीना की ननद ने मनाया आजादी का जश्न
मुंबई. देशभर में 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आमजनों की तरह बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी इस मौके पर आजादी का जश्न मनाया। सेलेब्स के साथ उनके बच्चों में भी जोश देखा गया। तैमूर अली खान से लेकर ईनाया खेमू तक आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाते दिखे हैं। तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर दोनों हाथों में तिरंगा लिए बेहद खुश नजर आईं। करीना ने बेटे की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

तैमूर हर साल अपने अपार्टमेंट में बच्चों के साथ मिलकर झंडा वंदन करते है। लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। तैमूर घर पर हाथों में तिरंगा लिए लहराते नजर आए। वहीं, उनकी छोटी बहन ईनाया भी मम्मी सोहा की गोद में हाथ में झंडा लिए दिखीं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कुछ अंदाज में मनाया स्वतंत्रता का जश्न।
जय भानुशाली ने भी अपनी बेटी तारा के साथ कुछ इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस।
तैमूर की बहन ईनाया खेमू भी स्वतंत्रता दिवस को पूरी आन-बान और शान से मनाती दिखी।
अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक रामपाल ने भी पहला इंडिपेंडेंस डे बेहद क्यूट अंदाज में मनाया है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस।
टीवी एक्टर करणवीर वोहरा ने भी अपनी जुड़वां बेटिी बैला और विएना के साथ आजादी का जश्न मनाया।
हाथों में झंडा लिए नजर आई उर्वशी रौतेला।
सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह ने इस अंदाज में मनाया आजादी का जश्न।
जय और माही विज अपने बच्चों के साथ यूं तिरंगा लहराते नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।