- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- पापा का हाथ थामे घूम रहे थे तैमूर पर ध्यान था कहीं और, फिर यूं खींचकर बेटे को ले गए सैफ अली खान
पापा का हाथ थामे घूम रहे थे तैमूर पर ध्यान था कहीं और, फिर यूं खींचकर बेटे को ले गए सैफ अली खान
मुंबई. कोरोना की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। जहां हजारों लोग रोज इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में ये महामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी आवश्यकता के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर का लाडला तैमूर अली खान मुंबई की सड़कों पर घूमता नजर आया। तैमूर पापा सैफ का हाथ थामे घूम रहे थे। इनके अलावा भी कई सेलेब्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए।

तैमूर पापा का हाथ पकड़े मस्ती में सड़क पर चल रहे थे। हालांकि, इस दौरान उनका ध्यान कहीं और ही थी। ऐसे में सैफ को बेटे को खींचकर ले जाना पड़ा।
इस दौरान तैमूर ने डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने फेस पर मास्क भी लगा रखा था।
बता दें कि कभी सैफ तो कभी करीना बेटे तैमूर को घूमाने घर से बाहर निकलते है।
आलिया भट्ट चेहरे पर मास्क लगाएं हैरान परेशान नजर आई।
आलिया बड़ा सा हैंड बैग लिए संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई।
रणबीर कपूर ब्लैक कुर्ता और जीन्स में स्पॉट हुए।
अजय देवगन अपने ऑफिस से बाहर आते नजर आए।
वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल सैलून के बाहर स्पॉट हुई।
ईशा गुप्ता सैलून के बाहर नजर आईं।
टाइगर श्रॉफ अपनी कार में बैठे मुंबई की सड़कों पर सैर करते नजर आए।
पिंक टॉप और जीन्स में शमिता शेट्टी सैलून के बाहर दिखीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।