- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- इन हीरोइनों ने अपनी शादी में पहने थे इतने महंगे लहंगे, होश उड़ा देगी ऐश्वर्या राय की साड़ी की कीमत
इन हीरोइनों ने अपनी शादी में पहने थे इतने महंगे लहंगे, होश उड़ा देगी ऐश्वर्या राय की साड़ी की कीमत
मुंबई. वरुण धवन (varun dhawan) कुछ ही घंटों में अपनी मंगेतर नताशा दलाल (natasha dalal) संग 7 फेरे लेने वाले हैं। वरुण-नताशा की शादी के मंत्र पढ़ने पंड़ितजी भी वेन्यू पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि कपल की शादी मुंबई के पास अलीबाग में हो रही है। अलीबाग के द मेंशन हाउस को कपल की शादी के लिए बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। आपको बता दें कि नताशा अपनी शादी में खुद का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने वाली है। नताशा खुद फैशन डिजाइनर है और अपनी शादी के लिए उन्होंने खुद ही लहंगा डिजाइन किया है। सामने आई नताशा के लहंगे की फोटो को देखकर लगता है कि यह डार्क पिंक कलर का है। हालांकि, इसकी कीमत सामने नहीं है। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में कीमती लहंगे कैरी किए थे। आज आपको इन्हीं लहंगों की फोटोज और कीमत बताने जा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने अपनी शादी में लाखों की कीमत के लहंगे पहने थे। वहीं, बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी काफी महंगी साड़ी पहनी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस और क्रिस्टल वर्क था, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जाती है।
शिल्पा शेट्टी ने शादी में लाल साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इतना ही नहीं साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर इस ट्रेडिशनल ड्रेस को पहनने के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए थे।
करीना कपूर ने निकाह के समय सास शर्मिला टैगोर की शादी की ड्रेस पहनी थी, लेकिन रिसेप्शन में उन्होंने मरून और बरगंडी मिक्स लहंगा पहना था। इस पर बॉर्डर और ब्लाउज पर सीक्वंस, क्रिस्टल और सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था। करीना के इस खास लहंगे की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी।
ऐश्वर्या राय ने शादी के दिन गोल्डन येलो कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। कहा जाता है कि इसमें सोने के धागों का भी इस्तेमाल किया गया था। साथ ही साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। ऐश्वर्या की इस स्पेशली डिजाइन साड़ी की कीमत करीब 75 लाख रुपए थी।
अनुष्का शर्मा ने शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर थ्रेड से फ्लोरल और बूटियों की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स में इस लहंगे की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई गई थी।
दीपिका पादुकोण ने शादी में डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। इसको यूनीक टच देने के लिए कई तरह की खास एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने अपने परफेक्ट शादी के जोड़े के लिए करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे।
सोनम कपूर ने ज्यादा भरी हुई एम्ब्रॉइडरी और सीक्वंस वर्क को अवॉइड किया था। उनके लाल लहंगे पर गोल्डन स्टार और कमल के फूल बनाए गए थे। सोनम के इस लहंगे की कीमत करीब 70 लाख रुपए थी।
बिपाशा बसु के रेड कलर के लहंगे पर गोल्डन थ्रेड और सीक्वंस वर्क किया गया था। इस लहंगे की कीमत 4 लाख रुपए बताई जाती है।
ईशा देओल की साड़ी पर सिंदूरी लाल लहंगे पर ओवरऑल गोल्डन बूटी वर्क किया गया था। ब्लाउज पर और भी ज्यादा बारीक और हेवी वर्क किया गया था जो ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहा था। ईशा की शादी की इस साड़ी की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।