MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब डायरेक्टर ने उठाया इस एक्ट्रेस की मजबूरी का फायदा, जबर्दस्ती करने पड़े थे इंटीमेट सीन

जब डायरेक्टर ने उठाया इस एक्ट्रेस की मजबूरी का फायदा, जबर्दस्ती करने पड़े थे इंटीमेट सीन

मुंबई। बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना राय 63 साल की हो गई हैं। 7 जनवरी, 1957 को जन्मीं रीना राय जब करियर के पीक पर थीं तो उस वक्त उनका नाम फिल्मों से कहीं ज्यादा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहा। 1972 में डायरेक्टर बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' से डेब्यू करने वाली रीना ने इस फिल्म में बेहद इंटीमेट सीन दिए। दरअसल, उस वक्त रीना फिल्मों में काम ढूंढ रही थीं। ऐसे में उन्हें यह फिल्म तो मिल गई लेकिन डायरेक्टर के कहने पर उन्हें सेमी-न्यूड सीन देने पड़े थे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 09 2020, 12:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
इस फिल्म के बाद 'जरूरत गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं रीना : बीआर इशारा की फिल्म 'जरूरत' तो कुछ खास सफल नहीं रही लेकिन इस फिल्म में बोल्ड सीन देने की वजह से रीना 'जरूरत गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। फिल्म में रीना राय ने डैनी डेंजोंग्पा और बाकी कलाकारों के साथ भी काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
27
रीना की रियल लाइफ से मेल खाती थी फिल्म की कहानी : 'जरूरत' की कहानी रीना की असल जिंदगी से काफी मेल खाती थी। जिस तरह फिल्म में गांव से शहर आई रीना के किरदार को नौकरी और दौलत की जरूरत थी, ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी उन्हें उस वक्त पैसे और काम की जरूरत थी। बॉलीवुड में रीना का कोई गॉडफादर तो था नहीं कि उन्हें फिल्मों में आसानी से कोई रोल मिल जाता। ऐसे में उन्होंने मजबूरी में डायरेक्टर बीआर इशारा के इशारों पर ही काम करना पड़ा।
37
'जरूरत' से पहले रीना ने साइन की थी यह फिल्म : वैसे, रीना ने 'जरूरत' फिल्म से पहले बीआर इशारा की ही फिल्म 'नई दुनिया नए लोग' साइन की थी। इसमें भी उनके अपोजिट डैनी ही थे। हालांकि किन्हीं कारणों से यह फिल्म रुक गई थी और इससे पहले 'जरूरत' रिलीज हो गई। बाद में यह मूवी 1973 में रिलीज हुई थी।
47
जितेन्द्र के साथ रीना ने किया हॉट 'रेन डांस' : इसके बाद 1973 में आई फिल्म 'जैसे को तैसा' में रीना राय ने जितेन्द्र के साथ एक रेन डांस भी किया था। इस गाने में रीना और जितेन्द्र की हॉट केमेस्ट्री देखने को मिली थी।
57
रीना को फिल्म कालीचरण से मिली पहचान : इसके बाद 1976 में आई फिल्म 'कालीचरण' से रीना राय को प्रसिद्धि मिली। इसमें उनके अपोजिट शत्रुघ्न सिन्हा थे। फिल्म का एक गाना 'जा रे जा ओ हरजाई' भी काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद उन्होंने 'नागिन' (1976), 'जानी-दुश्मन' (1979), 'आशा' (1980), 'नसीब' (1980), 'बदले की आग' (1982), 'प्यासा सावन' (1982), 'हथकड़ी' (1982) सहित कई फिल्मों में काम किया।
67
7 साल तक शत्रुघ्न सिन्हा से रहा रीना का अफेयर : रीना और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली फिल्म 1972 में आई 'मिलाप' थी लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'कालीचरण' (1976) के दौरान बढ़ीं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने अपने और रीना के रिश्ते की बात को कबूलते हुए कहा था, "रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल और इंटेंस रहा है। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी फीलिंग रीना के लिए बदल गईं। लेकिन मेरी मानें तो यह बढ़ गई हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए।"
77
1983 में रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का हाथ थामा : 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना राय का दिल तोड़ पूनम से शादी कर ली थी। इस हादसे के बाद रीना टूट गई थीं। अपने करियर के चरम पर 1983 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान का हाथ थामा। दोनों की एक बेटी सनम है। हालांकि, कुछ सालों बाद ही 1990 में इनका तलाक हो गया और मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद बेटी सनम की कस्टडी रीना को मिल गई। फिलहाल सनम रीना के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
VIROSH Wedding Reception में सितारों की महफिल, 10 PHOTO में देखें कौन-कौन पहुंचा
Recommended image2
यश ने बदली TOXIC रिलीज डेट, खतरे में 2 फिल्म-अब जून में BOX OFFICE पर सबसे बड़ा क्लैश
Recommended image3
Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग में टॉक्सिक को पछाड़ा, 24 घंटे में 159% बढ़ी टिकट सेल
Recommended image4
TOXIC Day 1 Collection: पहले दिन कितनी कमाई करेगी यश की 'टॉक्सिक', बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड?
Recommended image5
Dubai Crisis में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित घर लौटीं, PM मोदी से मांगी थी मदद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved