- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय की शादीशुदा जिंदगी में आया था भूचाल, ट्विंकल ने जड़ा था थप्पड़
जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय की शादीशुदा जिंदगी में आया था भूचाल, ट्विंकल ने जड़ा था थप्पड़
मुंबई. कोरोना की दहशत कम नहीं हुई है। हजारों लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। भारत में भी इस वायरस को लेकर दहशत कम नहीं है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ये खबर सामने आई कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। प्रियंका ने फिल्म द हीरो से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसमें उनके हीरो सनी देओल थे। बता दें कि लंबे समय बाद पीसी बॉलीवुड फिल्म स्काई इज पिंक (2019) में नजर आई थी। आज की बात करें तो उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है।

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका के अफेयर्स के किस्से हमेशा ही बी-टाउन की सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम कइयों के साथ जुड़ा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी अक्षय कुमार के साथ लिंकअप की रही।
अक्षय शादीशुदा थे फिर भी प्रियंका उनसे इश्क लड़ाती रही। दोनों ने कुछ फिल्में साथ की है। प्रियंका की फिल्म 'अंदाज' भी अक्षय कुमार के साथ ही थी। फिर दोनों 'वक्त' में साथ आए जो एक हिट फिल्म थी।
मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी हिट फिल्में प्रियंका- अक्षय ने की। इनकी हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी होती गई और दोनों के ऑफ स्क्रीन रोमांस के चर्चे भी बढ़ने लगे थे।
इस तरह की अफवाहों से ट्विंकल को कभी फर्क नहीं पड़ा, लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें अहसास हुआ कि वाकई अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है तो ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत ले डाली। हालांकि, ट्विंकल को लगा कि अक्षय पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है तो उन्होंने सीधे प्रियंका से ही बात कर ली है। फोन कॉल पर दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें गुस्से में ट्विंकल, प्रियंका को मानरे के लिए फिल्म 'वक्त' के सेट पर पहुंच गई थी। किस्मत से उस वक्त प्रियंका वहां नहीं थीं। इस वजह से अक्षय को ही पत्नी का सारा गुस्सा झेलना पड़ा था।
क्रू ने उस वक्त बताया था कि अक्षय और ट्विंकल में जबरदस्त लड़ाई हुई थी। अक्षय जैसे - तैसे उन्हें सेट से ले जाने में कामयाब हुए थे। अगले ही पल अक्षय ने बयान जारी किया था कि अब वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। प्रियंका ने भी तय किया कि वो अक्षय के साथ काम नहीं करेंगी। इस वजह से 'वक्त' के बाद दोनों साथ नहीं आए।
अक्षय के बाद प्रियंका का नाम और भी उनके कई को-स्टार के साथ जुड़ा। आखिरकार उन्होंने 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की। फिलहाल प्रियंका अपने ससुरालवालों के साथ एन्जॉय कर रही है।
प्रियंका के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो बनाया गया है। इसमें उनकी सफल जर्नी के बारे में दिखाया गया है। वीडियो में प्रिंयका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलिवुड में जलवा बिखरेने तक सफर दिख रहा है। इस वीडियो के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और मेरे तमाम फैंस को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।'
बता दें कि प्रियंका को 2 बार नेशनल अवॉर्ड मिला। वे पहली भारतीय महिला जो Vogue के कवर पर आईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।