- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- जब प्रियंका चोपड़ा ने मानी फोन SEX की बात, लाइट चालू करके भी कर चुकीं यह काम
जब प्रियंका चोपड़ा ने मानी फोन SEX की बात, लाइट चालू करके भी कर चुकीं यह काम
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी उनकी जिंदगी में ताजा-ताजा कुछ घटा होता होता है तो कभी उनके साथ घटी कोई पुरानी घटना मीडिया में वायरल हो जाती है। अब 40 साल कि प्रियंका के वे खुलासे मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जो उन्होंने 2017 में तब किए थे, जब वे करन जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफ़ी विद करन' में बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और सेक्स लाइफ से जुड़ी कुछ बातें स्वीकार की थीं। इनमें लाइट चालू कर सेक्स से लेकर फोन सेक्स तक शामिल है। नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए प्रियंका चोपड़ा के खुलासे...
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने ये खुलासे शो के स्पेशल सेगमेंट 'कॉफ़ी शॉट विद करन' के दौरान किए थे। इस दौरान करन ने प्रियंका से कई तरह के सवाल पूछे थे, जो उनकी पर्सनल और सेक्स लाइफ से जुड़े थे। प्रियंका को इसके कन्फेशन में कॉफ़ी शॉट पीना था।
करन ने इस दौरान प्रियंका से पूछा कि क्या कभी प्रियंका ने किसी को उसके कपड़ों से जज किया है? क्या कभी वे अपने किसी साथी की फिल्म उनसे ज्यादा सफल होने पर रोई हैं? क्या कभी उन्होंने फोन सेक्स किया है? क्या कभी उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को Kiss किया है? और क्या कभी उन्होंने रोशनी में सेक्स किया है? प्रियंका ने हर सवाल को ध्यान से सुना और इन पर सहमति जताते हुए कॉफ़ी शॉट पी गईं।
प्रियंका ने सारे जवाब देने के बाद अंत में कहा, "बेहतर होगा कि मेरी मां इस शो को ना ही देखें।" शो के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "मेरा मानना है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती, तब तक आप सिंगल हैं।"
प्रियंका ने इसी बातचीत के दौरान बताया था कि भारत और न्यूयॉर्क के लड़कों को लेकर उनका नजरिया क्या है? प्रियंका ने कहा था, "यहां के लड़के थोड़े सतर्क हैं। वहां लड़के सीधे बोलते हैं-'कल फ्री हूं, न्यूयॉर्क में हूं, चलो डिनर पर चलते हैं'। ना जान, ना पहचान। अकेले। इतनी फॉरवर्ड नहीं हूं मैं।"
प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उइन्होने 2018 में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की थी। उनके शादी के फंक्शन जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुए थे। पिछले साल प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनीं। हालांकि, उसका जन्म सेरोगेसी से हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'The Matrix Resurrections' में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज हुई थी। जल्दी ही वे वेबसीरीज 'सिटाडेल' से OTT पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले ज़रा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करते भी देखा जाएगा।
और पढ़ें...
Waltair Veerayya Day 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की फिल्म की आंधी, 3 दिन में 100 करोड़ पार
अक्षय, अजय समेत इन 12 स्टार्स की फिल्मों पर भारी रितेश देशमुख की फिल्म 'वेड', जानिए कैसे दी पटखनी
शादी से ठीक पहले इन चार TV एक्ट्रेस ने तोड़ दी थी सगाई, एक तो 45 की उम्र में भी है सिंगल
अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' का धांसू टीजर आउट, देखकर लोग बोले- शाहरुख़ खान की 'फैन' की कॉपी