- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी प्रेग्नेंसी में भी करिश्मा संग ससुराल वाले करते थे बुरा बर्ताव, मां से पिटवाना चाहता था पति
कभी प्रेग्नेंसी में भी करिश्मा संग ससुराल वाले करते थे बुरा बर्ताव, मां से पिटवाना चाहता था पति
मुंबई. करिश्मा कपूर ने साल 2006 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन, कुछ साल के बाद संजय और करिश्मा के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। उस समय करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। यहां तक की एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि संजय ने अपनी मां से उनके गाल पर थप्पड़ तक मारने के लिए कह दिया था। प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस के साथ होता था बुरा बर्ताव...

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का केस अदालत में कई दिनों तक चला था। करिश्मा ने इस दौरान घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने कहा था कि संजय उन्हें परेशान करते थे। करिश्मा की ये बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा ने अपनी याचिका में एक किस्से का जिक्र किया था। उनका ये किस्सा उस वक्त का था, जब करिश्मा प्रेग्नेंट थीं। तब संजय ने उन्हें एक ड्रेस पहनने को कहा था, लेकिन उसमें वह फिट नहीं हो रही थीं।
इस बात की वजह से संजय ने अपनी मां से करिश्मा के गाल पर थप्पड़ मारने को कहा था। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं।
उनकी बड़ी बेटी का नाम समायरा कपूर है जो कि 15 साल की है। वहीं, उनका बेटा किआन राज कपूर अभी 11 साल का ही है। फिलहाल, दोनों बच्चे करिश्मा के साथ ही रहते हैं।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में कहा ये भी जाता है कि संजय कपूर ने करिश्मा कपूर का शादी के बाद पहली रात में ही सौदा कर दिया था। इस खबर के मीडिया में आने के बाद सभी शॉक्ड रह गए थे।
बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'दिल तो पागल है', 'रिश्ते', 'बीवी नंबर वन', 'जुड़वा', 'हीरो नंबर वन' और 'राजा बाबू' जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया।
साल 2020 में करिश्मा ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा था। इस साल उनकी वेब सीरीज 'मेंटलहुड' रिलीज हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।