- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादीशुदा शाहरुख ने 21 साल पहले प्रियंका को किया था प्रपोज, पर एक्ट्रेस का जवाब सुन चौंक गया था एक्टर
शादीशुदा शाहरुख ने 21 साल पहले प्रियंका को किया था प्रपोज, पर एक्ट्रेस का जवाब सुन चौंक गया था एक्टर
मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज भले ही अपनी शादीशुदा जिंदगी मजे के साथ बिता रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी लाइफ में भारी उथल-पुथल मच गई थी। दरअसल, 2011 में फिल्म डॉन 2 की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिलेशनशिप की वजह से शाहरुख और गौरी में तलाक तक की नौबत आ गई थी। वैसे, 21 साल पहले यानी 2000 में 'मिस इंडिया' कॉम्पिटीशन के दौरान शाहरुख ने सबसे पहले प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था। बदले में एक्ट्रेस का जवाब सुन हैरान रह गए थे किंग खान।

दरअसल, ये बात साल 2000 में उस वक्त की है, जब प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया पीजेंट कॉम्पिटीशन के टॉप-10 में पहुंची थीं और शाहरुख खान इसके जूरी मेंबर्स में से एक थे। इस दौरान मलाइका अरोड़ा होस्ट थीं।
इवेंट के दौरान शाहरुख ने उस वक्त महज 17 साल की प्रियंका चोपड़ा का प्रजेंस ऑफ माइंड जानने के लिए एक सवाल किया। हालांकि शाहरुख ने पहले ही कह दिया था कि ये काल्पनिक सवाल है।
अपने सवाल में शाहरुख ने प्रियंका से पूछा कि आप इनमें से किनसे शादी करेंगी? अजहरुद्दीन जैसे महान क्रिकेटर से, जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं और उन्होंने देश को गौरवान्वित भी किया है। या फिर मेरे जैसे एक हिंदी फिल्म स्टार से जिसके पास आपको इस तरह की काल्पनिक शादी के सवाल में उलझाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
शाहरुख के इस सवाल का प्रियंका ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, मैं भारत के किसी महान खिलाड़ी से शादी करूंगी, क्योंकि जब मैं घर वापस आऊंगी या वो घर वापस आएगा तो हम एक-दूजे का सपोर्ट करेंगे। मैं उससे यह बताऊंगी कि अरे देखो तुमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी, जो कि एक मजबूत और महान शख्सियत होंगे। प्रियंका का जवाब सुन शाहरुख खान हैरान रह गए थे।
बता दें कि इस कॉम्पिटीशन के 6 साल बाद दोनों ने सुपरहिट फिल्म 'डॉन' में साथ काम किया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी ने 2011 में फिल्म 'डॉन-2' में भी काम किया था।
डॉन 2 में दोनों के काम करने के बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे बढ़ने लगे। यहां तक कि खबरें शाहरुख से घर तक पहुंच गईं। दोनों के अफेयर की खबरें की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। नौबत तो ये तक आ गई थी कि गौरी, शाहरुख से तलाक लेना चाहती थीं।
प्रियंका की वजह से गौरी पति शाहरुख से काफी नाराज हो गईं थी, जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गईं लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वॉर्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं आए।
वैसे प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में कईयों के साथ लिंकअप के किस्से आए। इनमें हरमन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार के अलावा उनका नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर तक से जुड़ चुका है।
हालांकि, दिसंबर 2018 में प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। बाद में कपल ने रिसेप्शन दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।