MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • जब मां को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे थे सुशांत सिंह राजपूत, माधुरी दीक्षित ने दिया था दिलासा

जब मां को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे थे सुशांत सिंह राजपूत, माधुरी दीक्षित ने दिया था दिलासा

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत का यूं सुसाइड कर लेना लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है कि आखिर बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा ऐसे कैसे कर सकता है? लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं 'एमएस धोनी' स्टार अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। सुशांत सिंह ने रविवार 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली थी। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक रियलिटी शो में मां को याद कर फूट-फूटकर रो रहे हैं।   

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 16 2020, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद फैन्स और उनके दोस्त उन्हें याद करने में लगे हुए हैं। एक्टर को लेकर लाखों-करोड़ों पोस्ट किए जा रहे हैं। फैन्स अपने फेवरेट स्टार को उनकी दरियादिली, खुशमिजाज अंदाज और फिल्मों के लिए याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज और वीडियोज के बीच सुशांत का एक पुराना वीडियो सामने आया है। उनका ये वीडियो उस समय का है जब वो एक्टर हुआ करते थे और डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का हिस्सा बने थे। 

26

अपनी एक खूबसूरत परफॉर्मेंस के बाद सुशांत को उनकी मां की याद आ गई थी, जिसकी वजह से वो अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाए थे। ऐसे में शो की जज रहीं माधुरी दीक्षित ने उन्हें दिलासा दिया था और समझाया था। माधुरी ने रोते हुए सुशांत को अपने बड़े बेटे का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उनका बेटा और वो, एक दिन सोफे पर बैठे थे। तब उसने एक्ट्रेस को बोला जब वो डेन्वर में था तब उसे पता नहीं लगा लेकिन अब जब वो माधुरी से मिला है तो उसे पता चला कि उसने एक्ट्रेस को कितना मिस किया। माधुरी कहती हैं कि वो समझ सकती हैं कि सुशांत कैसा महसूस कर रहे हैं।

36

माधुरी आगे कहती हैं कि वो भगवान का शुक्रिया मानती हैं कि उनके माता-पिता उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वो समझती हैं कि सुशांत सिंह की मां जहां भी हैं उनको देख रही हैं। उनका आशीर्वाद एक्टर के साथ है, वो आपमें हैं। उन्हें उन पर गर्व है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मां का निधन 2002 में हो गया था। तब सुशांत 16 साल के थे। वो अपनी मां से बेहद प्यार करते थे और उनके करीब थे। सुसाइड से 7 दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ अपना फोटो भी शेयर किया था। यही उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट था।

46

सुशांत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत। मां।' सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। उनके घरवाले सदमे में हैं और अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए पटना से मुंबई आ गए हैं।
 

56

सुशांत के पिता और भाई ने मुंबई पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार सोमवार को विले पार्ले के पवन हंस शमशान घाट में किया।

66

रविवार, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के पंखे से लटका हुआ पाया गया था। उनके शव का पोस्टमॉर्टेम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया है। सुशांत 34 साल के थे और डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे। उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था। ऐसे में सुशांत ने अपनी जान क्यों ली इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Recommended image2
Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!
Recommended image3
धुरंधर 2 या टॉक्सिक किसकी डिमांड ज्यादा, IMDb की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट रिवील
Recommended image4
कौन हैं तन्वी गडकरी? IND-USA मैच के दौरान किसी खिलाड़ी से ज्यादा वायरल हो गई यह लड़की
Recommended image5
कौन थी हॉरर फिल्मों की ये हीरोइन, खौफनाक रोल्स के लिए फेमस एक्ट्रेस की कैसे हुई मौत?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved