MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Womens Day 2022: Karishma Kapoor से Shweta Tiwari, मां के साथ ही पिता का फर्ज भी निभा रहीं ये 10 एक्ट्रेस

Womens Day 2022: Karishma Kapoor से Shweta Tiwari, मां के साथ ही पिता का फर्ज भी निभा रहीं ये 10 एक्ट्रेस

मुंबई। मंगलवार (8 मार्च) दुनियाभर में वुमंस डे (Women's Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान में ये एक खास दिन हर साल मनाया जाता है। वैसे, आम औरतों की तरह ही बॉलीवुड में भी ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी मुश्किल हालातों से समझौता नहीं किया। रिश्ते में नाकामयाबी मिलने के बाद भी इन महिलाओं ने अकेले ही मां का रोल निभाने के साथ पिता का फर्ज भी अदा किया। ऐसी ही इंस्पिरेशनल महिलाएं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में मौजूद हैं। वुमंस डे (Women's Day) के मौके पर हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 महिलाओं के बारे में जो दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2022, 01:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

करिश्मा कपूर : 
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की शादी 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। हालांकि आपसी मनमुटाव के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और 2016 में इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद से करिश्मा अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ अलग रहती हैं। करिश्मा अब एक्टिंग से दूर मां होने के साथ ही साथ पिता की भी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

श्वेता तिवारी : 
'कसौटी जिंदगी के' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) एक सिंगल मदर हैं। अपने काम के साथ-साथ वो अपने बच्चों का भी पूरे तरीके से ध्यान रखती हैं। श्वेता तिवारी 2 शादी कर चुकी हैं लेकिन दोनों ही कामयाब नहीं रहीं। पहली शादी उन्होंने राजा चौधरी से की थी, जिससे उनकी एक बेटी पलक है। वहीं दूसरी शादी अभिनव कोहली से की लेकिन ये भी ज्यादा नहीं चल पाई। दूसरी शादी से उन्हें एक बेटा रेयांश है। फिलहाल श्वेता अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। 

310

अमृता सिंह : 
अमृता सिंह भी सिंगल मदर बनकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। अमृता सिंह ने 1991 में सैफ से शादी की थी। हालांकि शादी के 13 साल बाद 2004 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद से अमृता ने अपने दोनों बच्चों बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की। वहीं सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली। करीना से सैफ के दो बेटे हैं।

410

नीना गुप्ता : 
नीना गुप्ता भी सिंगल मदर हैं। नीना गुप्ता ने बिना शादी के ही मां बन गई थीं। दरअसल, उन्होंने वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट किया और इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद नीना ने बिन ब्याही मां की तरह अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की। नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के खातिर शादी करने के बारे में भी नहीं सोचा। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता आज के दौर की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं।

510

जूही परमार : 
जूही परमार ने सचिन श्रॉफ से 2009 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। इसी बीच जूही ने बेटी समाइरा को जन्म दिया। कुछ वक्त तो सब ठीक चला लेकिन फिर इनमें झगड़े शुरू हो गए। बाद में दोनों का तलाक हो गया। सचिन की मानें तो जूही शॉर्ट टेंपर हैं, जबकि वे इसके जस्ट अपोजिट हैं। जूही के इसी बर्ताव के कारण परेशानी आनी शुरू हुईं। फिलहाल जूही अकेले ही अपनी बेटी को पाल रही हैं। 

610

दलजीत कौर : 
दलजीत कौर ने एक्टर शालीन भनोट से 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद दलजीत ने शालीन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दलजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने एक साल के बेटे के साथ घर छोड़ दिया था। तलाक के बाद दलजीत कौर को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था लेकिन दलजीत ने हार नहीं मानी। अब दलजीत कौर एक सिंगल मदर बनकर अपने बेटे को पाल रही हैं।

710

चाहत खन्ना : 
'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी। आपसी मतभेद की वजह से चाहत खन्ना की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। जिसके बाद चाहत खन्ना ने पति से तलाक ले लिया। तलाक के वक्त चाहत खन्ना ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। पति से अलग होने के बाद अब चाहत खन्ना एक सिंगल मदर बनकर जिंदगी गुजार रही हैं। चाहत की 2 बेटियां हैं। चाहत खन्ना अपनी बेटियों को बहुत प्यार करती हैं।

810

पूजा बेदी : 
पूजा बेदी ने 1994 में फरहान अब्राहम से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण अकेले ही किया है। बता दें कि बेटी आलिया का जन्म 1997 और बेटे उमर का जन्म 2000 में हुआ था। पूजा ने जहां अपने बच्चों को पूरी आजादी दी हुई है वहीं, उन्हें अच्छे संस्कार देने की भी पूरी कोशिश की है। पूजा की मानें तो वे हमेशा अपने बच्चों से कहती हैं कि उन्हें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

910

दीपशिखा नागपाल : 
दीपशिखा नागपाल भी सिंगल मदर हैं। 1997 में दीपशिखा की शादी जीत उपेंद्र से हुई थी। जोड़ी के दो बच्चे हैं, बेटी विधिका और बेटा विहान। शादी के 10 साल बाद 2007 में इनका तलाक हुआ। 2012 में दीपशिखा ने केशव अरोड़ा से दूसरी शादी की। मार्च 2016 में दीपशिखा ने केशव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बाद में केशव से भी दीपशिखा का तलाक हो गया। फिलहाल वो अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। 

1010

उर्वशी ढोलकिया : 
कोमोलिका के नाम से मशहूर उर्वशी ढोलकिया भी एक ग्लैमरस सिंगल मदर हैं। उर्वशी ने 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही उर्वशी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। कहा जाता है कि शादी के डेढ़ साल बाद ही वे पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद सिंगल मदर बनकर दोनों बच्चों की परवरिश की। अपने दोनों बेटों सागर और क्षितिज पर उर्वशी अपनी जान छिड़कती हैं। बच्चों की वजह से कोमोलिका उर्वशी ने दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोचा।

ये भी पढ़ें
Womens Day 2022: कोई हुई परिवार के खिलाफ, किसी ने इंसाफ के लिए उठाई बंदूक, जब हीरोइनों का दिखा खौफनाक रूप

Womens Day 2022: जब हीरोइनों ने बॉक्सऑफिस पर मचाया धमाल, अपने दम पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल की फिल्में

International Women Day 2022: मीनाक्षी शेषाद्री से लेकर कंगना तक वो एक्ट्रेस जिनके सामने फीके नजर आए‘हीरो’

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

कभी मां की गोद में चौंकता तो कभी बड़े भाई Taimur संग बतियाता दिखा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, अनसीन Photos

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
श्वेता तिवारी
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jailer 2 Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' की दमदार शुरुआत! पहले दिन ही हुई 100 करोड़ पार
Recommended image2
Jailer 2 Advance Booking: 'जेलर 2' का रिलीज से पहले ही किया धमाका, बनी रजनीकांत की नं. 1 फिल्म!
Recommended image3
कितने पढ़े-लिखे हैं ‘जेलर 2’ स्टार रजनीकांत? इकलौते ऐसे स्टार स्कूलों में पढ़ाई जाती है जिनकी कहानी
Recommended image4
Mumbai CJP Protest Row: आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, क्यों?
Recommended image5
Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का स्वैग या कमजोर कहानी? जानें कैसी है ‘जेलर 2’?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved