MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • बिना सुरक्षा नक्सलियों के गढ़ में स्कूटी से पहुंची महिला विधायक, जहां मारे गए थे 26 नक्सली, पुलिस भी डरती!

बिना सुरक्षा नक्सलियों के गढ़ में स्कूटी से पहुंची महिला विधायक, जहां मारे गए थे 26 नक्सली, पुलिस भी डरती!

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़). जब कोई विधायक कहीं  दौरे पर जाता है तो उनके आगे-पीछे पूरा लाव लश्कर होता है। पुलिस की सुरक्षा के साथ पर्सनल सिक्योरिटी भी होती है। लेकिन छत्तसीगढ़ सरकार की महिला विधायक बिना सुरक्षा गार्ड के ही स्कूटी से दौरा कर रही हैं। वह भी जंगलों में और घोर नक्सल प्रभावित इलाके निकलीं। इस बात का पता पुलिस अफसरों को चला तो उन्होंने मौके पर फोर्स भेजी, लेकिन विधायक ने उन्हें वापस लौटा दिया। पढ़िए क्यों महिला विधायक ने पुलिस-फोर्ज को भेज दिया वापस...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 09 2022, 02:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

महिला विधायक को मौत का भी डर नहीं
दरअसल, स्कूटी पर सवार होकर नक्सली इलाकों में दौरा करने वाली यह महिला विधायक कांग्रेस की छन्नी साहू हैं। जो मंगलवार को महाराष्ट्र बार्डर से लगे नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंची थीं। वह भी उन इलाकों में जहां नक्सलियों द्वारा कई बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इन इलाकों में हाल ही में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें 26 नक्सली मारे भी गए थे। उसके बाद भी वह बिना सुरक्षा के ही स्कूटी पर दौरा कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

पुलिस पहुंची तो विधायक ने जंगल से लौटा दी वापस
वहीं इस पूरे मामले पर राजनांदगांव जिला प्रशासन और एसपी संतोष सिंह ने बताया कि अगर कोई विधायक बिना बताए दौरे पर जाता है तो उस पर हम क्या कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी नेता कहीं जाता है तो इसकी जानकारी पहले पुलिस को देता है। ताकि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस-फोर्स भेजी जाए। लेकिन ऐसे में हम क्या कर सकते हैं। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वीवीआईपी को सुरक्षा देना तो हमारी जिम्मेदारी है। फिर भी हमने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी तरफ से टीम को भेजा था। पर उन्होंने जवानों को वापस लौटा दिया।

35

विधायक का ग्रामीणों ने आरती और टीका लगाकर किया स्वागत
वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पुलिस की सुरक्षा पर ही निर्भर हैं।  क्योंकि यहां तो खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। हमारी सुरक्षा तो यहां की  जनता के हाथों में है, वह ही हमारी सुरक्षा करेंगे। बता दें कि जैसे ही विधायक स्कूटी से नक्सल इलाके के गांवों में पहुंची तो ग्रामीण बहुत खुश हुए। इतना ही नहीं उन्होंने विधायक का शानदार स्वाग भी किया। आरती उतारी और टीका लगाया। इस बीच वह पैदल ही कई गांवों में  घूमीं और लोगों का हालचाल जाना।
 

45

यहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं
महिला विधायक स्कूटी से ऐसे इलाकों में दौरा कर रही हैं, जहां जाना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। क्योंकि यहां पर आए दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। विधायक जिन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिलीं वहां पर अक्सर नक्सली हमला करते हैं। यहां नक्सलियों की आमद बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-महिला कांग्रेस विधायक अपने पति को खुद ले गई एसपी ऑफिस, पुलिस से कहा-लो गिरफ्तार कर लो,जानिए क्या है पूरा मामला
 

55

कौन हैं आखिर यह महिला विधायक
बता दें कि छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। जो दो दिन पहले अपने पति चंदू साहू को गिरफ्तार करवाने के लिए खुद उनको पीछे बैठाकर एसपी ऑफिस पहुंची थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बीते आठ दिसंबर 2021 को विधायक के पति चंदू साहू के खिलाफ एक ड्राइवर बीरसिंग उइके ने ​गाली-गलौज करने और धमकी देने की शिकायत की थी। जिसको लेकर विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी लगातार गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इसी को लेकर महिला विधायक नाराज हो गईं और उन्होंने यह कदम उठाया था। फिलहाल उनके पति को जमानत मिल गई है।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ी रंग में रंगे राहुल गांधी, तिलक लगाया, गौर मुकुट पहना, नेहरु जैकेट पहनकर दिया संदेश, देखें तस्वीरें

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM SVANidhi Yojana में छत्तीसगढ़ का डंका, 5 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास
Recommended image2
छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज की बदलेगी तस्वीर! डिप्टी CM अरुण साव ने की 80 लाख के विकास कार्यों की घोषणा
Recommended image3
Chhattisgarh News: किसान तुहर टोकन ऐप से बदली धान खरीदी की तस्वीर, समय और मेहनत बची
Recommended image4
Chhattisgarh News: ग्रामीण महिलाओं के नवाचार देख गदगद हुए Dy CM विजय शर्मा, ‘रिफ्रेश’ सेनेटरी पैड ब्रांड किया लॉन्च
Recommended image5
Vande Mataram Chhattisgarh Yuva Shivir: विकसित भारत 2047 पर राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश, युवाओं को दी खास नसीहत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved