MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • रसियन जासूसों से लेकर जिहादी दुल्हनों तक, मिलिए दुनिया की इन 7 सबसे खतरनाक महिलाओं से...

रसियन जासूसों से लेकर जिहादी दुल्हनों तक, मिलिए दुनिया की इन 7 सबसे खतरनाक महिलाओं से...

नई दिल्ली. जासूसी करने वाली महिलाओं के जिम्मे जो का काम होता है, वह बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। दूसरे देशों में जाकर हमलों को अंजाम देना और बड़ी लड़ाईयों में शामिल होना उनका काम है। विदेशों में खतरनाक गुप्त मिशन को अंजाम देना भी इन महिलाओं के जिम्मे होता है। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं के साथ कभी एक कमरे में फंस जाएं तो यह आपके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। इनमें रसियन जासूसों से लेकर जिहादी दुल्हनें तक शामिल हैं। आइए ऐसी ही दुनिया की 7 खतरनाकर महिलाओं के बारे में जानते हैं।

3 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Jul 17 2022, 10:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सीआईए के अनुसार अन्ना कुशेंको अमेरिकी इतिहास में सबसे खतरनाक जासूस रही हैं। कुशचेंको ने सफलतापूर्वक अमेरिकी सामाजिक संस्थानों के ऊपरी क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिशों को उजागर किया। उन्होंने ब्रिटिश मनोचिकित्सक एलेक्स चैपमैन से शादी की। कुशेंको अकेली महिला नहीं हैं जो आपको डरा सकें। ऐसी कई महिलाएं हैं। अफवाह यह भी है कि उनके संबंध रुसी राष्ट्रपति पुतिन से भी रहे। 

27

अफगानिस्तानी महिला जिनका पूरा नाम अज्ञात है। 1970 के दशक में सोवियत संघ हमला करने के बाद उन्होंने लड़ाई की। कहा जाता है कि उन्होंने क्रूर मुजाहिदीनों को भी चकमा दे दिया। पति की मृत्यु के बाद अबेदो ने अपनी लड़ाई निरंतर लड़ी और लगभग 200 सैनिकों का नेतृत्व किया। 1989 में सोवियत सेना पीछे हट गई लेकिन बाद में तालिबान बलों द्वारा उसकी संपत्ति जला दी गई। बाद में उन्होंने अपना छोटा मिलिशिया स्थापित कर लिया। 

37

दुनिया की सबसे वांछित और संभवतः सबसे खतरनाक महिला का नाम है सामंथा लेवथवेट। ब्रिटिश मीडिया द्वारा इन्हें व्हाइट विडो के नाम से पहचान दी गई। माना जाता है कि लेवथवेट को लगभग 400 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार माना जाता है। बाद में उन्होंने बॉम्बर जर्मेन लिंडसे से शादी कर ली। हालांकि उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है। लेवथवेट को केन्या में अल-शबाब द्वारा दो आतंकवादी हमलों से जोड़ा गया है। 2013 में नैरोबी के वेस्टगेट मॉल में गोलीबारी हुई थी। 

47

चाकॉन रॉसेल को ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मैक्सिकन कार्टेल के साथ संबंधों में शामिल होने के लिए जाना जाता है। 2012 में उसकी संपत्ति को जब्त करने के बाद अमेरिका ने उसे मध्य अमेरिका में सबसे अधिक नशीले पदार्थों के तस्करों में से एक के रूप में वर्णित किया। वह पहले ग्वाटेमाला से मैक्सिको में हजारों किलो कोकीन की तस्करी करने में कामयाब रही थी। 

57

इन्हें नंबर वन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। कांगोलेस रिवोल्यूशनरी आर्मी के दूसरे नेता उमुराजा बड़े पैमाने पर लूट का आदेश दिया था। जिसके लिए जिम्मेदार लोगों की उनके घरों में हत्या कर दी गई। महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। 

67

मायरा हिंडले और रोजवेस्ट के बाद ब्रिटिश सीरियल किलर डेनेही पर आपराधिक मामला चला। देश के आपराधिक इतिहास में सिर्फ तीन महिलाओं का नाम दर्ज है, जिन्हें आजीवन कारवास की सजा मिली थी। उन्हें 2013 में पीटरबरो में तीन पुरुषों की बर्बर हत्याओं के लिए दोषी ठहराया गया था, साथ ही दो पुरुष डॉग वॉकर जिन्हें उसने चाकू मार दिया था। ब्रिटिश प्रेस द्वारा उसे देश की सबसे खतरनाक महिला करार दिया गया था।

77

नसरीन अल फोर्गानी के हाथों पर बहुत खून है। अल फोर्गानी लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी की महिला मिलिशिया की सदस्य थी। देश के गृहयुद्ध के शुरुआती दिनों में उसने 11 विद्रोहियों को बार्डर पर मार गिराया था। बाद में उसने दावा किया कि उसे हर चीज के लिए मजबूर किया गया और उसका यौन शोषण किया गया। अल फोर्गानी ने बाद में दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी और ट्रक की चपेट में आने के बावजूद वह भागने में कामयाब रही। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Thailand: जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा, जानिए 10 FACTS
Recommended image2
एक फांसी, कई सवाल: कौन है इरफान सुल्तानी? जिसने ट्रंप को ईरान पर सख्ती को किया मजबूर
Recommended image3
Iran Protest: 2,403 मौतों के बीच क्राउन प्रिंस का सेना को चौंकाने वाला संदेश-देखें वीडियो!
Recommended image4
ट्रेड, टैरिफ और रेयर अर्थ्स: वॉशिंगटन की गुड बुक में क्या दोबारा जगह बना पाएगा पाकिस्तान?
Recommended image5
Iran Protest: ट्रंप ने डाला आग में घी, ईरानियों को भड़काने बोल गए 1 बड़ी बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved