MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ये हैं धोनी की जिंदगी से जुड़े वो 10 राज, शायद जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

ये हैं धोनी की जिंदगी से जुड़े वो 10 राज, शायद जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन क्रिकेट टीम के धाकड़ और सबसे सफल कप्तान में शामिल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने खुद अपने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए मैसेज लिखा कि आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें। बता दें कि धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि 15 अगस्त को वो इसकी जानकारी देंगे। हालांकि, धोनी का सफर काफी रोमांचक रहा और एक छोटे से शहर से आते हुए भी उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर अच्छी-खासी पारी खेली। आज हम आपको रांची के इस छोरे की  जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होगी। 

2 Min read
Author : Sandhya Kumari
Published : Aug 15 2020, 09:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

धोनी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे। उनका हमेशा से फुटबॉलर बनने का ख्वाब था। वो अपनी स्कूल टीम में गोलकीपर थे। इसके अलावा उन्हें बैडमिंटन काफी पसंद रहा है। क्रिकेट उनकी चॉइस नहीं थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

धोनी को मोटर रेसिंग का भी काफी शौक है। ये प्यार ऐसा है कि उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग नाम से एक टीम ही खरीदी हुई है। 

310

महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वो अपने लंबे बालों के कारण काफी चर्चित हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई बार अपना हेयर स्टाइल चेंज किया। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि अपनी जिंदगी में उन्हें एक्टर जॉन अब्राहम की हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा पसंद है। 
 

410

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 2011 में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए थे। इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना उनका बचपन का सपना रहा था। 

510

2015 में धोनी ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया था। वो आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने इसके लिए प्रॉपर ट्रेनिंग भी ली और इसके बाद 15 हजार फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांग लगाई। 

610

महेंद्र सिंह धोनी के पास कई मोटरबाइक्स हैं। वो दो दर्जन से अधिक सुपरबाइक्स के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कई तरह की कार भी हैं। इसमें हमर जैसी कार शामिल है।

710

धोनी का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया था। लेकिन उन्होंने इन सबको अफवाह साबित करते हुए 2010 में साक्षी रावत से शादी कर ली। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। 

810


क्रिकेटर बनने से पहले धोनी ने तीन नौकरियां की। वो सबसे पहले इंडियन रेलवे में टिकट कलेक्टर बने। इसके बाद उन्होंने एयरइंडिया में नौकरी की। फिर कुछ दिनों उन्होंने इंडिया सीमेंट में अधिकारी की पोस्ट पर नौकरी की। 

910

धोनी का नाम दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। अपने टेस्ट क्रिकेट के करियर को अलविदा करने से पहले धोनी 150 से 160 करोड़ रूपये सालाना कमाते थे। इसमें ज्यादातर आय एड फिल्मों से आती है। 

1010

महेंद्र सिंह धोनी या जिन्हें हम प्यार से माही बुलाते हैं, वो दुनिया के ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े ट्रॉफीज, जिसमें आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी-ट्वेंटी(2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप(2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी(2013) पर कब्ज़ा जमाया है। 
 

About the Author

SK
Sandhya Kumari

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKR vs MI Live Streaming: कोलकाता-मुंबई का 'Do or Die' मैच फ्री में कैसे देखें? जानिए तरीका
Recommended image2
Vaibhav Sooryavanshi: तूफानी फिफ्टी के बाद क्यों बनाया 'A'? वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा
Recommended image3
Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved