MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारत के सीरिज जीतने पर फेयरवेल पार्टी में खुशी से झूमे ब्रायन लारा, गावस्कर को गले लगाकर कहा- 'हम जीत गए'

भारत के सीरिज जीतने पर फेयरवेल पार्टी में खुशी से झूमे ब्रायन लारा, गावस्कर को गले लगाकर कहा- 'हम जीत गए'

स्पोर्ट डेस्क. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर कब्जा किया। इस जीत के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) रहे। ऋषभ पंत ने धमाकेदार पारी से 'भविष्य के धोनी' का खिताब पाया। इस जीत का खुमार भारत के सिर से अभी उतरा नहीं है। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर इस समय फेयरवेल पार्टी का आनंद ले रहे हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 24 2021, 06:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कमेंट्री करने वाले सुनील गावस्कर ने सीरिज के आखिरी दिन विदाई पार्टी से तस्वीरें साझा की। इस दौरान उन्होंने भारत के सीरीज जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई लोगों की खुशी भी साझा बयां की। 
 

27

गावस्कर ने एशियानेट न्यूज को बताया कि, आखिरी दिन विदाई पार्टी में मैं अपने वाइन गिलास के साथ कमरे के चारों ओर खुशी से झूम रहा था। ये सीरिज जीतने की खुशी में मनाया जा रहा जश्न था। इस फेयरवेल मीट में हर ऑस्ट्रेलियाई खुश था। फिर ब्रायन लारा आकर मुझे गले लगा लेते हैं और खुशी से चिल्लाते हैं  "हम जीत गए, हम जीत गए, वाह क्या उम्दा सीरिज थी। अपनी पूरी जिंदगी के लिए मैं ये यादें संजोकर रखना चाहूंगा। खुशी के मारे मैं अभी भी सांतवे आसमान पर हूं।" 

37

सीरीज जीतने पर गावस्कर ने अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा भारत अकल्पनीय करने से नहीं डरता है। भारत ने 2-1 से ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

 

47

शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन करते दिखे। चौथे टेस्ट मैच यानी ब्रिसबेन मैच की चौथी पारी में जब टीम इंडिया को 328 रन का लक्ष्य मिला था तब उन्होंने 91 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस तरह गिल ने सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। 

57

हालांकि शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाने से सिर्फ 9 रन से चूक गए। फिर भी गिल अब टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा ओपनर बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने ये कमाल 21 साल 133 दिन की उम्र में किया। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गावस्कर ने गावस्कर ने 21 साल और 243 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी व अपने खेलने के तरीके से ये दर्शा दिया कि, वो टीम के लिए लंबे वक्त तक खेल सकते हैं।  

67

रहाणे का ड्रेसिंग रूम वीडियो आया सामने

 

अजिंक्य रहाणे ने ब्रिसबेन में सीरीज जीतने के बाद अपनी टीम को ड्रेसिंग रूम में संबोधित किया था। इसका वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें वो टीम के सभी खिलाड़ी को शुक्रिया अदा कर रहे हैं। रहाणे ने सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने इस जीत को पूरी टीम के योगदान का फल बताया। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिये बहुत, बहुत बड़ा क्षण है, एडिलेड में जो कुछ हुआ, उसके बाद जिस तरह से हमने मेलबर्न के बाद वापसी की, उसे देखना सचमुच शानदार था। यह सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों का प्रयास नहीं था, बल्कि हर किसी ने प्रयास किया। इन सभी तीन मैचों में, हर किसी ने योगदान दिया। यह देखना वास्तव में काफी अच्छा था। 

77

रहाणे ने ड्रेसिंग रूम में कुलदीप यादव और कार्तिक त्यागी की भी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि ये आपके लिए काफी मुश्किल है क्योंकि आपको एक भी मैच में मौका नहीं मिला, लेकिनआपका भी समय आएगा और आप इसी तरह से कड़ी मेहनत करें।' बता दें अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
Recommended image2
U19 वर्ल्ड कप: टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी-देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
U19 World Cup: टूटकर बिखर गया पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया ने रचा नया कीर्तिमान
Recommended image4
दिनेश कार्तिक से शोएब मलिक तक: एक से ज्यादा शादी करने वाले 10 क्रिकेटर, 3 बार दूल्हा बना एक दिग्गज
Recommended image5
फोर्स मेजर क्या है? भारत से मैच बॉयकॉट के लिए PCB कर सकता है इसका इस्तेमाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved