MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Round UP 2021: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले Top-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं, आयरलैंड के 3 खिलाड़ी

Round UP 2021: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले Top-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय नहीं, आयरलैंड के 3 खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाजी क्रम को दुनिया का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम माना जाता है। लेकिन हैरानी की बात है कि साल 2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया है। इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। इससे भी बड़ी बात ये है कि टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत की अपेक्षाकृत बेहद कमजोर टीम के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। इतना ही नहीं आयरलैंड क्रिकेट टीम के पॉल स्टर्लिंग तो इस सूची में पहले नंबर पर हैं। एशिया के 6 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिलवनडे क्रिकेट में साल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में एशिया के कुल 6 खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लिए इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। इस सूची में , बांग्लादेश के 3, पाकिस्तान के 2 और श्रीलंका का 1 बल्लेबाज शामिल हैं। छोटी-छोटी टीमों के खिलाड़ियों से भी पिछड़े हमारे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊपर शिखर धवन का नाम है। वो सूची में 16वें नंबर पर हैं। धवन ने इस साल वनडे क्रिकेट की छह पारियों में 59.40 की औसत से 297 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले।  वनडे क्रिकेट में 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज: 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 16 2021, 09:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड):  

पॉल स्टर्लिंग ने इस साल अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि वर्ल्ड क्रिकेट के तमाम बल्लेबाजों को छोड़कर वे इस सूची में पहले नंबर पर हैं। वे इस साल अब तक 2 शतक और 3 अर्धशतक जमा चुके हैं। 

210

2. जानेमन मलान (साउथ अफ्रीका): 

साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाज मलान ने इस साल अपनी बल्लेबाजी के काफी प्रभावित किया है। वे इस साल 500 प्लस रन बनाने वाले एकमात्र अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी जमाए हैं। 

310

3. तमीम इकबाल (बांग्लादेश): 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार तमीम ने इस साल 38.66 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 464 रन बनाए हैं। वे बांग्लादेश की ओर से इस साल सबसे वनडे में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  

410

4. हैरी टेक्टर (आयरलैंड):

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आयरलैंड की ओर से जगह बनाने वाले हैरी दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल 4 अर्धशतक जमाए हैं। 

510

5. एंडी बालबर्नी (आयरलैंड): 

आयरलैंड के एंडी बालबर्नी टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने वाले आयरलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं। इस साल उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और अपनी टीम की सफलता में काफी योगदान भी दिया है। 

610

6. मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश): 

बांग्लादेश की ओर से इस सूची में जगह बनाने वाले रहीम दूसरे खिलाड़ी हैं। रहीम इस साल अब तक 407 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाया है। 

710

7. बाबर आजम (पाकिस्तान): 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में जमकर रन बना रहे हैं। इस साल वे केवल 6 वनडे मैच खेलकर ही 405 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जमाए। वहीं उनका उच्च स्कोर 158 रहा। 

810

8. मोहम्मद महमूदुल्लाह (बांग्लादेश): 

महमूदुल्लाह बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ओर से टॉप-10 बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर है। इस साल उन्होंने अब तक 11 मैच खेलकर 399 रन बनाए हैं। 

910

9. फखर जमान (पाकिस्तान): 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक फखर जमान इस सूची में 9वें नंबर पर हैं। इस साल वे 6 मैच खेलकर ही 365 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं। वहीं उनका उच्चतम स्कोर 193 का रहा। 

1010

10. वानेंदु हसरंगा (श्रीलंका):  

वानेंदु हसरंगा वनडे क्रिकेट में साल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं। इस साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम के संतुलित किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
रोहित शर्मा
बाबर आज़म

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image2
टी20 वर्ल्ड कप में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image3
भारत-पाक मुकाबले पर टिकी ICC की अरबों की कमाई? मैच रद्द हुआ तो बड़ा नुकसान तय!
Recommended image4
WPL 2026 में कछुए की रफ्तार से रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज
Recommended image5
GG vs DC Eliminator WPL 2026: दिल्ली-गुजरात के बीच एलिमिनेटर कब और कहां खेला जाएगा? लाइव मैच कैसे देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved