MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस फार्म का अंडा और चिकन खाते है एमएस धोनी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इस फार्म का अंडा और चिकन खाते है एमएस धोनी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत में क्रिकेट (Cricket) की दीवानगी लोगों में बेतहाशा है और वह सिर्फ क्रिकेट को ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स को भी खूब प्यार करते हैं। उन्हीं में से एक है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), जो संन्यास लेने के बाद भी हमेशा चर्चा में रहते हैं और फैंस का भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। धोनी के चाहने वाले भी उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि धोनी किस जगह का अंडा (Egg) और चिकन (Chicken) खाना पसंद करते हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 10 2022, 12:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

अगले महीने यानी कि 7 जुलाई में 41 साल के होने वाले महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस और चुस्ती-फुर्ती का आज ही कोई जवाब नहीं है। वह भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

29

खुद को फिट रखने के लिए धोनी बैलेंस्ड डाइट लेना पसंद करते हैं। हांलाकि धोनी को अंडे और चिकन खाना बहुत पसंद है। ऐसे में फैंस का सवाल रहता है कि धोनी किस पोल्ट्री फार्म का अंडा और चिकन खाते है?

39

बता दें कि धोनी का खुद का फॉर्म हाउस है जहां पर वह पोल्ट्री फॉर्मिंग भी करते हैं। यहां कड़क नाथ मुर्गो का पालन किया जाता है और धोनी को यह खाना बहुत पसंद है।

49

कड़कनाथ मुर्गा काफी महंगा होता है और उसका चूजा ही 130 रुपए में बिकता है। वहीं, इसका चिकन बाजार से 1000-1500 रुपए किलो में बाजार में बेचा जाता है। इसके एक अंडे की कीमत भी 80-100 रुपए तक होती है।

59

कड़कनाथ मुर्गे में विटामिन बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका खून, हड्डियां और मांस भी काला होता है।

69

अंडे से लेकर चिकन, साग-सब्जी चिकन यहां तक कि दूध भी धोनी अपनी ही डेयरी का पीना पसंद करते हैं। उन्होंने 2020 में संयास के बाद अपना खुद का फार्म हाउस शुरू किया है।

79

7 हजार एकड़ में बने इस फार्महाउस में स्ट्रॉबेरी, पपीता अमरूद जैसे फलों की खेती की जाती है। इसके अलावा यहां गोभी, टमाटर और मौसमी सब्जी भी लगाई जाती है, जो सभी ऑर्गेनिक होती है।
 

89

धोनी के फेवरेट खाने की बात की जाए तो उन्हें बाहर खाना पसंद नहीं है। वह घर का बना खाना ही खाना पसंद करते हैं। उनका फेवरेट फूड बटर चिकन और नॉन है।

99

इसके अलावा धोनी अपनी डाइट में रोजाना 1 लीटर दूध पीते हैं जो सीधे उनके फार्महाउस से आता है। जहां पर उन्नत किस्म की गाय मौजूद है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
एम एस धोनी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved