MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं Cricket के ये खास रिकॉर्ड्स

Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हैं Cricket के ये खास रिकॉर्ड्स

ऋतुराज गायकवाड़ (Rutruraj Gaikwad) के लिए 31 जनवरी का दिन खास है। सोमवार को वे अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतुराज का जन्म 31 जनवरी, 1997 को पुणे में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में एक 'रन मशीन' के तौर पर स्थापित होते जा रहे हैं। पिछले साल आईपीएल में किया गया उनका धमाकेदार प्रदर्शन हो या विजय हजारे ट्रॉफी में उनके द्वारा पांच मैचों में जमाए गए 4 शतक हों, उनका प्रदर्शन उनकी उम्र के साथ निखरता जा रहा है। सोमवार को उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके फैंस के लिए लेकर आए हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और रिकॉर्ड्स।  

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 31 2022, 04:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

6 साल की उम्र में ऋतुराज के मन में क्रिकेटर बनने की इच्छा ने जन्म लिया था। तब उन्होंने अपने पिता के साथ स्टेडियम में एक मैच देखा था। 

29

साल 2003 में पुणे में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था। इसमें ब्रैंडन मैक्कुलम ने तूफानी अर्धशतक जमाया था। मैक्कुलम की पारी देखकर ही नन्हे ऋतुराज के मन में क्रिकेटर बनने की इच्चा हुई थी। 

39

ऋतुराज के पिता ने उनकी क्रिकेट के प्रति ललक देखते हुए उनका दाखिला पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर की एकेडमी में करवा दिया। 

49

ऋतुराज गायकवाड़ के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 'मैन ऑफ का मैच' का पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। 

59

आईपीएल 2021 में ऋतुराज ने 7 मैचों में 'मैन ऑफ का मैच' का पुरस्कार जीता था। इससे पूर्व ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (6 बार, 2011) और सुनील नारायण (6 बार, 2021) के नाम था। 

69

आईपीएल की शुरुआती 25 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी ऋतुराज गायकवाड़ के नाम पर दर्ज है। उन्होंने अब तक 22 पारियों में 839 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (25 पा​रियों में 800 रन) का नाम है और तीसरे स्थान पर देवदत्त पडिक्कल (25 पारियों में 782 रन) का नाम दर्ज है। 

79

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में टॉप स्कोरर रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 मैचों में 45.35 के औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' जीती थी। 

89

ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 4 शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और पृथ्वी शॉ भी ये कारनामा अंजाम दे चुके हैं।

99

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले ही 6 करोड़ रुपये रिटेन किया था। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image2
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image3
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image4
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
Recommended image5
U19 Semifinal: बड़े टारगेट के सामने भारत की धुरंधर शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी का तूफान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved