IND vs NZ 2nd Test Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। जानें मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा, मोबाइल पर कहां देख सकेंगे और फ्री में मैच देखने का क्या तरीका है।

IND vs NZ Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर होगा। पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट

तारीख: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

समय: सुबह 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

टॉस: सुबह 3 बजे

मैदान: हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

और पढे़ं- IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब, 5 मैचों में नहीं मिली एक भी जीत!

टीवी पर कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा। ऐसे में टीवी पर मुकाबला देखने वाले दर्शक Sony Sports के उपलब्ध चैनलों पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।

मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLIV ऐप और इसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

फ्री में कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टेस्ट?

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट DD Sports पर भी देखा जा सकेगा। जिन दर्शकों के पास DD Free Dish का कनेक्शन है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मैच देख सकते हैं।

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम

टॉम लैथम (कप्तान), जैकब डफी, काइल जैमीसन, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी और ब्लेयर टिकनर।