MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पंड्या फैमिली का स्वैग देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने, हार्दिक-क्रुणाल के साथ बीवियों ने भी बरपाया कहर

पंड्या फैमिली का स्वैग देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने, हार्दिक-क्रुणाल के साथ बीवियों ने भी बरपाया कहर

लाइफस्टाइल डेस्क: क्रिकेट में जब भी किसी भाइयों की जोड़ी का जिक्र होता है तो हार्दिक पंड्या-कुणाल पंड्या (Hardik Pandya- krunal Pandya) का नाम जरूर आता है। दोनों भाई ऑल राउंडर हैं और आईपीएल के अलावा देश के लिए भी कई शानदार मैच खेल चुके हैं। अपने खेल के अलावा दोनों भाई अपने स्वैग और धांसू स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। सिर्फ भाई नहीं उनकी पत्नी और उनके बच्चे भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में पंड्या फैमिली ने अपना धांसू फोटो शूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Dec 23 2022, 08:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की फैन फॉलोइंग का जवाब नहीं। इंस्टाग्राम पर उनको 24.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जिनके लिए हार्दिक भी अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अभी हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में हार्दिक और नताशा ब्लैक कलर के आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को देखते हुए रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

38

नताशा और हार्दिक की स्टाइल की बात की जाए तो जहां नताशा ने ब्लैक कलर की साइड स्लिट स्कर्ट पहनी हुई है उसके साथ ब्रालेट टॉप पहना है और हाई हील्स बूट्स और साइड में एक ड्रेप डाला हुआ है। हाई पोनीटेल बनाकर उन्होंने कानों में बड़े-बड़े डायमंड की इयररिंग पहने हुए अपने लुक को पूरा किया।

48

वहीं हार्दिक भी इन तस्वीरों में बेहद ही डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। जिस पर गोल्डन कलर का डिजाइन किया हुआ और उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्राउन कलर के सनग्लासेस लगाए हैं।

58

इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे के साथ भी कूल पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके बेटे अगस्त्य पंड्या ने पापा की तरह ही सूट कैरी किया और आंखों में चश्मा लगाया हुआ है। वहीं हार्दिक इस फोटो में ट्रांसपेरेंट ब्लैक कलर की शर्ट पहने बहुत ही स्टाइलिश लग रहे हैं।

68

सिर्फ हार्दिक पंड्या की फैमिली ही नहीं बल्कि उनके भाई क्रुणाल पंड्या ने भी हाल ही में एक धांसू फोटो शूट करवाया। जिसमें वह ब्लैक कलर की स्टाइलिश शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं और आंखों में चश्मा लगाया हुआ है।
 

78

क्रुणाल पंड्या के साथ ही उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा का स्टाइलिश फोटो शूट भी वायरल हो रहा है। इसमें पंखुड़ी ने गोल्डन कलर का बेहद स्टाइलिश लहंगा कैरी किया है और अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में गोल्डन कलर का चोकर सेट एक हाथ में घड़ी और दूसरा हाथ में कड़े पहने हुए है और बालों को खुला छोड़ा है।

88

इन तस्वीरों को देख कर तो लगता है कि पंड्या फैमिली ने एक साथ धांसू फोटोशूट कराया है और उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है लाखों लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: IND V/S SL T20 Series: हार्दिक पंड्या को मिलेगी टी20 टीम की कमान, जानें कितना कूल है यह ऑलराउंडर

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
हार्दिक पांड्या

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RR vs DC: IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने वैभव सूर्यवंशी, तोड़ा इस धुरंधर का रिकॉर्ड
Recommended image2
RR vs DC Live Streaming: मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन कहां-कैसे देखें राजस्थान बनाम दिल्ली मैच?
Recommended image3
DC vs RR: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स पर मंडराया बाहर होने का खतरा, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Recommended image5
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved