MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 19 साल बाद फिर सा. अफ्रीका में TEAM INDIA के हाथ रहे खाली, बॉलर्स ने किया प्रभावित, बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया

19 साल बाद फिर सा. अफ्रीका में TEAM INDIA के हाथ रहे खाली, बॉलर्स ने किया प्रभावित, बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए फ्रीडम सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच और सीरीज में क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में....

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 14 2022, 07:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए फ्रीडम सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। तीसरे टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया था। प्रोटियाज ने यह लक्ष्य 63.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया  

भारतीय टीम ने तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए, जिसके जबाव में सा. अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन बनाए। इसके बाद भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजों की नाकामी के चलते 198 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका को 212 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला। दूसरी पारी में भारत के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थे। रिषभ पंत ने अकेले 100* रन बनाकर संघर्ष किया।  

311

19 साल से भारत के हाथ खाली 

इस सीरीज में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा था लेकिन टीम एक बार फिर से चूक गई। भारत आज तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। भारत ने साउथ अफ्रीका का पहला दौरा 1992-93 में किया था। तब से लेकर पिछले दौरे तक भारत ने 8 सीरीज खेली है। 8 में से 7 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा और 1 सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई। 

411

ऋषभ पंत ने जमाया टेस्ट करियर का चौथा शतक 

तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जमाया। पंत ने अपने चारों शतक विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। पंत साउथ अफ्रीका में शतक जमाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत 139 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए।  

511

विराट-पंत के बीच 5वें विकेट के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी 

विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। यह साउथ अफ्रीका में पांचवें विकेट के लिए भारत की ओर से दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी रही। 

सा. अफ्रीका में भारत की ओर से 5वें विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारियां 

220 रन - सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग, ब्लोमफ़ोन्टेन 2001/02 
94 रन - विराट कोहली और ऋषभ पंत, केपटाउन 2021/22 
87 रन - मोहम्मद अजहरुद्दीन - प्रवीण आमरे, डरबन 1992/93 

611

विराट ने जमाया टेस्ट करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक 

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर का 28वां और दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक जमाया। अर्धशतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 158 गेंदों का सामना किया। विराट 201 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जमाया। ये इस सीरीज में विराट का पहला और एकमात्र अर्धशतक भी रहा। 

टेस्ट में विराट कोहली के सबसे धीमे अर्धशतक: 

171 बनाम इंग्लैंड, नागपुर 2012/13
158 बनाम साउथ अफ्रीका, केप टाउन 2021/22
123 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2020/21
120 बनाम इंग्लैंड, लीड्स 2021

711

जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन 

तीसरे मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने सातवीं बार एक पारी में 5 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह कपिल देव और इरफान पठान के बाद 27 टेस्ट में यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इसके अलावा बुमराह (5/42) ऐसे तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने केपटाउन में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह (7/120) और एस. श्रीसंत (5/114) ये कारनाम अंजाम दे चुके हैं। 

811

विराट टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले छठे भारतीय

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 164 मैचों में कुल 210 कैच लिए थे। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी: 

कैच - खिलाड़ी (मैच)

210 - राहुल द्रविड़ (164) 
135 - वीवीएस लक्ष्मण (134)
115 - सचिन तेंदुलकर (200)
108 - सुनील गावस्कर (125)
105 - मोहम्मद अजहरुद्दीन (99)

911

कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा

विराट कोहली ने केपटाउन टेस्ट के पहले ही दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। विराट साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पहली पारी में 14वां रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने वर्तमान टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (624 रन) को पीछे छोड़ दिया। इस सूची में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उनके नाम साउथ अफ्रीका में 1,161 रन बनाने का रिकॉर्ड है।  

1011

कीगन पीटरसन बने मैच और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 

कीगन पीटरसन सीरीज और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 3 टेस्ट मैचों की इस सीरीज के 6 पारियों में उन्होंने 44.66 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए कुल 268 रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 3 अर्धशतक जमाए।  

1111

साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर की जोहान्सबर्ग में नाबाद 96 रनों की मैच जिताऊ पारी ने उनकी टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग (10वां रैंक) में वापसी करवाई। वे जनवरी 2019 के बाद पहली बार टॉप-10 में आए हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ajinkya Rahane: कोहली-रोहित बाहर, रहाणे ने चुने टॉप 5 टी20 बैटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
Recommended image2
Aryaveer Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने मचाया तहलका, 19 चौके और 8 छक्कों से गेंदबाजों को धो डाला
Recommended image3
Ind vs WI 5th T20 Weather Report: शाम 7 बजे बारिश की कितनी संभावना? जानें बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम
Recommended image4
भारत वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक जंग, चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड?
Recommended image5
IND vs WI 5th T20I: भारत-वेस्टइंडीज निर्णायक मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved