- Home
- Sports
- Cricket
- IND vs SA: रोहित के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, इस मामले में भी बन सकते हैं दुनिया के पहले बल्लेबाज
IND vs SA: रोहित के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, इस मामले में भी बन सकते हैं दुनिया के पहले बल्लेबाज
मोहाली. भारत और द. अफ्रीका के खिलाफ आज शाम 7 बजे टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगर रोहित शर्मा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलते हैं, तो वे विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
14

दरअसल, विराट कोहली ने 21 बार 50 से उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने भी 21 बार 50 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 17 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि चार बार शतकीय पारी खेली है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बराबरी पर हैं। लेकिन अगर वे 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
इसके अलवा रोहित शर्मा द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के हैं। उन्होंने 424 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 11 मैच की 10 पारियों में 341 रन बनाए हैं। अगर वे इस मैच में 84 रन बना लेते हैं, तो वे अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
34
रोहित शर्मा इस मैच में एक और कारनामा अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा के टी-20 में 2422 रन हैं। वे 2500 रन से सिर्फ 78 रन दूर हैं। ऐसे में वे 2500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
44
रोहित के बाद दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, उन्होंने 2369 रन बनाए हैं।
Latest Videos