MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 36 रनों में सिमटी टीम इंडिया की पारी तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह उड़ाया जा रहा मजाक

36 रनों में सिमटी टीम इंडिया की पारी तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह उड़ाया जा रहा मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई एक पल में हीरो तो दूसरे पल में जीरो भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है भारतीय क्रिकेट टीम के साथ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया की खूब तारीफ हुई, लेकिन हाल में पहले टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक परफॉर्मेंस के बाद टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंडिया (India vs Australia) के बीच चल रहे 4 मैचों की सीरीज के पहले पिंक बॉल मैच में भारत की दूसरी पारी बुरी तरह से चरमरा गई। भारत ने अब तक का सबसे शर्मनाक रिकार्ड बनाया है। टीम सिर्फ 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैच 8 विकेट से जीत लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जैसे मीम्स की बाढ़ सी आ गई। आइए आपको भी दिखाते हैं किस तरह टीम इंडिया की किरकिरी हो रही है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 19 2020, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

एडीलेड ग्राउड में खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) की शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया है। कई लोग  इस हार को लेकर भारतीय टीम पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं, तो कई लोगों टीम की इस हार का काफी मजाक भी बना रहे हैं।

210

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री की मैच के दौरान सोते हुए ये फोटो खूब वायरल हो रही है। 

310

एक यूजर ने बॉलीवुड फिल्म मैंने प्यार किया कि फोटो शेयर कर लिखा कि यही हालात टीम इंडिया की है, 'तू चल मैं आया'।

410

वहीं कुछ लोगों ने फोटो अपलोड कर लिखा कि इतना गलत कैसे हो सकता है।

510

इस तस्वीर को देख लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए। टीम के हैड कोच की तस्वीर को फोटोशॉप करके उनके एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे हाथ में ग्लास पकड़ा दिया है।

 

 

610

पलक झपकते ही टीम इंडिया के विकेट कैसे गिरे, इसे तस्वीर में दिखाया गया।

710

रन आउट के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर बना ये मीम भी खूब वायरल हो रहा है।

810

टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर भी एक फोटो शेयर की गई। बता दें कि शॉ पिछली 2 पारियों में बुरी तरह से बोल्ड हो गए थे। इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।

910

बता दें कि इस मैच में भारत की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही। भारत की पहली पारी में 244 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन बनाए थे। भारत के पास 53 रनों की बढ़त थी लेकिन आज सिर्फ 36 रन बनाने के चलते ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 90 रनों का टारगेट मिला है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर बड़ी आसानी से बना लिया।

1010

विराट कोहली की कप्तानी में ये भारत का अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। इससे पहले 1974 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन बनाए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aquib Nabi: भारतीय क्रिकेट को मिला एक नया हीरा, रणजी फाइनल में 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
Recommended image2
Arjun-Saaniya Wedding: बेटे अर्जुन की शादी से पहले क्यों इमोशनल हो गए सचिन तेंदुलकर?
Recommended image3
'वेस्टइंडीज को हल्के में मत लेना', सुनील गावस्कर ने सूर्या एंड टीम को दी बड़ी वार्निंग
Recommended image4
T20 World Cup: चेपॉक में भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Recommended image5
एक मैच, तीन टीमों की किस्मत! ENG vs NZ मुकाबले से पाकिस्तान का गेम ओवर हो सकता है
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved