MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND V/S BAN: भारत का 2-0 से सीरीज पर कब्जा, इन 5 वजहों से हुई टीम इंडिया की जीत

IND V/S BAN: भारत का 2-0 से सीरीज पर कब्जा, इन 5 वजहों से हुई टीम इंडिया की जीत

India V/S Bangladesh Test Series. भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 3 विकेट से जीत लिया है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक वक्त हारने के कगार पर पहुंच गई थी जब उनके 7 विकेट 74 रनों पर गिर गए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और 3 विकेट से जीत दिलाकर 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। इस जीत में 5 कारण महत्वपूर्ण रहे। आइए जानते हैं कैस हुई टीम इंडिया की जीत... 

2 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Dec 25 2022, 01:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अश्विन-अय्यर की पार्टनरशिप
भारतीय टीम ने बांग्लादेश की दूसरी पारी को 231 रन पर समेट दिया और भारत को जीतने के लिए सिर्फ 145 रनों का टार्गेट मिला। लेकिन बांग्लादेश ने 74 रनों पर भारत के 7 विकेट चटका दिए और मैच जीतने की स्थिति में पहुंच गया। लेकिन इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने कोई गलती नहीं की और नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।

25

रविचंद्रन अश्विन ने किया अटैक
जिस वक्त भारतीय टीम 7 विकेट खोकर मुश्किल में फंस गई थी, उस वक्त भारत के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर पहुंचे। तब लगा कि श्रेयस अय्यर ज्यादातर स्ट्राइक अपने पास रखेंगे और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाएंगे। लेकिन अश्विन ने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और दबाव में भी ताबड़तोड़ बैटिंग की। अश्विन ने अय्यर से ज्यादा रन बनाए और नाबाद भी रहे।

35

श्रेयस अय्यर ने संभाली पारी
भारतीय टीम की जीत में श्रेयस अय्यर का बड़ा योगदा है क्योंकि पहली पारी में भी उन्होंने 87 रनों की बड़ी पारी खेली और आश्चर्य की बात यह रही कि भारत की पहली पारी की लीड भी 87 रन ही रही। वहीं दूसरी पारी में जब धड़ाधड़ विकेट गिर रहे थे तब अय्यर ने विकेट पर खूंटा गाड़ दिया और बिना विकेट गंवाए भारत को जीत की दहलीज तक ले गए।

45

अक्षर पटेल की धमाकेदार पारी
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से भारत को मजबूत किया। पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में अक्षर ने कुल तीन विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन दूसरी पारी में 34 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर भारत को मजबूत बनाने का काम किया। अक्षर पटेल कुछ हद तक रविंद्र जडेजा की कमी पूरी कर रहे हैं।

55

भारतीय गेंदबाजी उम्दा रही
भारतीय टीम में दूसरे टेस्ट मैच में जब कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया गया तब फैंस का गुस्सा बढ़ गया। हालांकि 12 साल के बाद टेस्ट वापसी कर रहे जयदेव उनादकट ने दोनों पारियों में 2-2 विकेट लेकर अपने चयन को सही साबित किया। वहीं रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने बढ़िया बॉलिंग की। साथ ही मोहम्मद सिराज और उमेश यादव भी दबाव बनाने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें

IND V/S BAN: बांग्लादेश की फिरकी में फंसी टीम इंडिया, 145 रन भी पड़ रहे भारी, चौथा दिन होगा 'बॉक्सिंग डे
 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PBKS vs RR Live Streaming: पंजाब-राजस्थान में कांटे की टक्कर, कहां-कैसे देखें आज का IPL मुकाबला
Recommended image2
PBKS vs RR: प्रियांश आर्या बनाम वैभव सूर्यवंशी...आज किसका बल्ला गरजेगा? मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image3
Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved