MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पति का विराट रिकॉर्ड देखने बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंची Anushka Sharma, होटल के रूम से शेयर की ऐसी PHOTO

पति का विराट रिकॉर्ड देखने बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंची Anushka Sharma, होटल के रूम से शेयर की ऐसी PHOTO

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट (IND vs ENG, 4th Test) खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 24 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड पहली पारी में 205 रन पर सिमट गई। अभी तक पूरी सीरीज में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, लेकिन कप्तान कोहली के शतक का सूखा अब भी बरकरार है। मैच के दूसरे दिन विराट कोहली (Virat Kohli) के पास 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। कोहली की पारी को देखने पहली बार उनकी बेटी वामिका (Vamika) भी पहुंची हैं। हाल ही में अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद पहुंचने की जानकारी दी थी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 05 2021, 09:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी के साथ पति विराट कोहली का मैच देखने अहमदाबाद पहुंची है। ये मैच  4 मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने होटल के कमरे से सूर्योदय की फोटो पोस्ट की थी, जिसमें साबरमती नदी की तस्वीर के साथ उन्होंने गुड मॉर्निंग लिखा था।

28

पत्नी और बेटी की मौजूदगी में विराट कोहली 5 मार्च को 2 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं और दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान भी बन सकते हैं। अभी तक उनके नाम 41 टेस्ट सेंचुरी हैं।

38

हालांकि, पिछले 15 महीने से कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं बना है। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। अगर कोहली इस मैच में शतक लगाते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

48

फिलहाल विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 41 शतक के साथ क्रमश: पहले और दूसरे नंबर है। उनके अलावा 33 सेंचरी के साथ साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, 20 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और 19 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के ही माइलक क्लार्क तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर हैं।

58

भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली महज 17 बनाते ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जी हां, अगर अपनी पारी के दौरान वह 17 रन भी बनाते हैं, तो वह बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 12 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे।

68

विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान होंगे। उनसे आगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं। पोंटिंग ने अपने करियर में 15440 और स्मिथ ने 14878 रन बनाए थे। 

78

विराट कोहली अगर आज ये 2 रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं, तो उनकी बेटी और पत्नि के लिए ये दिन सबसे खास होगा। बता दें, कि अनुष्का और विराट के घर 11 जनवरी को ही बेटी की जन्म हुआ है। टेस्ट सीरीज के लिए कोहली अपने घर से दूर थे, ऐसे में मॉम अनुष्का और बेबी वामिका ही पापा से मिलने पहुंच गई हैं।

88

इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 227 रन से जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने लगातार दूसरा टेस्ट 317 रन और तीसरा मैच 10 विकेट से जीतकर शानदार बढ़त हासिल की है। इसके साथ ही उसका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मैच खेलना भी पक्का हो गया है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image5
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved