MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Shubhman Gill: 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे किए

Shubhman Gill: 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे किए

Shubhman Gill Fastest 1000 ODI Runs. भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ दी है। शुभमन गिल ने 100 से भी कम गेंदों पर सेंचुरी लगाई। उसके बाद लगातार तीन छक्के लगाते हुए करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है। वहीं वनडे करियर में पहला दोहरा शतक, लगातार दूसरा शतक है। वहीं उनके वनडे करियर का यह तीसरा शतक है। भारतीय टीम के ओपनर ने एक और कमाल किया है। वे भारत के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं दुनिया में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए। पहले नंबर पर पाकिस्तान के फखर जमान हैं जिन्होंने 18 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1000 रन बनाए हैं।  

2 Min read
Manoj Kumar
Published : Jan 18 2023, 05:24 PM IST| Updated : Jan 18 2023, 06:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सबसे तेज 1000 रन 
भारत की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं और उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 19 पारियों में हासिल की है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 24 पारियों में 1000 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन ने भी 24 पारियों में 1000 रन बनाए हैं। सिर्फ 19वीं पारी में दोहरा शतक लगाने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

25

करियर का पहला दोहरा शतक
शुभमन गिल ने वनडे करियर में पहला दोहरा शतक लगा दिया है। साथ ही लगातार दूसरी सेंचुरी भी जड़ी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोहरा शतक लगाने से पहले शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भी सेंचुरी जड़ी थी। शुभमन गिल की यह पारी ऐतिहासिक रही।

35

टी20 में भी कर चुके कमाल
शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बेहतरी प्रदर्शन कर चुके हैं और हाल ही में उन्हें जब भी टी20 मैचों में ओपनिंग का मौका मिला तो हर बार गिल के बल्ले से रन निकले। शुभमन गिल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में शानदार बैटिंग की है। अब उन्हें भारतीय टीम में परमानेंट ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है।

45

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसी रही शुभमन की पारी
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टोटल 208 रन बनाए और 50वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। गिल ने 149 गेंद पर 208 रन बनाए हैं। इसमें 9 छक्के और 19 चौके जड़े हैं।

 

यह भी पढ़ें

हैदराबाद में दो छक्के लगाते ही रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, 6 सिक्स जड़ते ही जयसूर्या को छोड़ देंगे पीछे
 

55

करियर का तीसरा शतक लगाया
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया है और यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। इससे पहले शुभमन ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सेंचुरी जड़ी थी। शुभमन गिल न सिर्फ भारत में ही बेहतरीन खेलते हैं बल्कि विदेशी धरती पर भी वे शानदार बैटिंग करते हैं।

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved