MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ 2nd Test: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के यादगार पल

IND vs NZ 2nd Test: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के यादगार पल

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में.... 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 05 2021, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारत (India) ने 332 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने बिना कोई विकेट खोए 69 रन बना लिए। पहली पारी के शतकवीर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 38 और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 29 रन बनाकर नाबाद हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण बल्लेबाज नहीं उतर सके। उनके स्थान पर पुजारा ने मयंक के साथ पारी की शुरुआत की। मैच के दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे। छह विकेट पहली पारी में भारत के और 10 विकेट न्यूजीलैंड के पहली पारी में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच मुंबई में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल (Ajaz Patel) के लिए यादगार बन गया है। इस मैच में सभी 10 विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे टेस्ट क्रिकेट किसी एक पारी के दौरान सभी 10 विकेट लेने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में एजाज ने 119 रन देकर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को आउट कर दिया। 

भारत के खिलाफ टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े:

10/119 एजाज पटेल, मुंबई 2021
9/95 जैक नोरिगा, पोर्ट ऑफ स्पेन 1971 

39

एजाज पटेल से पहले इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जिम लेकर (Jim Laker) ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किए थे। उसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच 74 रन देकर पूरी टीम को आउट किया था। खास बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले तीनों गेंदबाज स्पिनर ही रहे। 

भारत में किसी विदेश स्पिनर द्वारा एक पारी में की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी:

10/119 एजाज पटेल 2021
8/50 नाथन लियोन 2017
8/215 जेसन क्रेजा 2008 

49

एजाज पटेल एशिया में तीसरी बार टेस्ट मैच की किसी पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। ये एशिया में उनका सातवां टेस्ट मैच है। वैसे न्यूजीलैंड की ओर से एशिया में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने का कारनामा पू्र्व कीवी स्पिनर डेनियल विटोरी ने सबसे ज्यादा बार अंजाम दिया है। विटोरी एशिया में कुल 8 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले सके थे। विटोरी ने एशिया में कुल 21 टेस्ट मैच खेले थे। 

एशिया में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक 5 प्लस विकेट:

8 - डेनियल विटोरी (21 टेस्ट)
5 - सर रिचर्ड हेडली (13 टेस्ट)
3 - टिम साउथी (13 टेस्ट)
3 - एजाज पटेल (7 टेस्ट)

59

एक ही पारी में सभी 10 भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने वाले एजाज पटेल के मुंबई से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म मुंबई में ही 21 अक्टूबर, 1988 को हुआ था। जब वे केवल 8 साल के थे तो उनका परिवार भारत से न्यूजीलैंड जाकर बस गया। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा। न्यूजीलैंड में वे काफी सालों से क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे संयोगवश क्रिकेटर बन गए। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि वे खुद को काफी खुशकिस्मत मानते हैं कि वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने जा रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाफ खेलना भी उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। 

69

भारत ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में केवल 62 रन पर समेट दिया। ये न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 2002 के हैमिल्टन टेस्ट मैच में 94 रन बनाए थे। भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandra Ashwin) ने भारत की ओर से पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने न्यूजीलैंड के शुरुआती 3 विकेट लेकर उनके पतन की कहानी लिखी। अक्षर पटेल के खाते में 2 विकेट आए। वहीं जयंत यादव 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को फॉलोऑन नहीं खिलाकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना तय किया। पहली पारी के आधार पर भारत को 263 रनों की बढ़त हासिल हुई। 

टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के न्यूनतम स्कोर (भारत के खिलाफ): 

62 रन, मुंबई 2021
94 रन, हैमिल्टन 2002
100 रन, वेलिंग्टन 1981 

79

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 12वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने टेस्ट में अपने विकेटों की संख्या 423 तक पहुंचा दी है। अश्विन ने शनिवार को साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक को पछाड़ा। पोलाक के नाम टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट दर्ज हैं। 

89

इससे पूर्व भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने शानदार 150 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 52 और शुभमन गिल ने 44 रनों की पारियां खेलीं। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पहले दिन पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। 

99

मयंक ने 48.23 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के जमाए। उन्होंने 13 पारियों के बाद में टेस्ट मैचों में शतक जमाया। मैच के पहले दिन मयंक 120 रन बनाकर नाबाद थे, इस लिहाज से दूसरे दिन उन्होंने 30 रन और जोड़े। भारतीय पारी के 100वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक ने अपने 150 रन पूरे किए और पांचवीं गेंद पर वे आउट हो गए। मयंक का टेस्ट मैचों में यह चौथा शतक है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs WI: 1483 दिन बाद टूटा भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! 24 साल बाद वेस्टइंडीज ने कर दिया कमाल
Recommended image2
Mumbai Indians Head Coach: महेला जयवर्धने की जगह कौन? रेस में 5 दिग्गज, 2 ऑस्ट्रेलियाई भी शामिल
Recommended image3
Hong Kong Sixes 2026: भुवी की जगह अब क्रुणाल पांड्या होंगे कप्तान, कुलवंत की एंट्री
Recommended image4
IND vs WI 5th T20: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानें कितने बजे तक शुरू नहीं हुआ तो रद्द हो जाएगा मैच
Recommended image5
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: 1 रुपए खर्च किए बिना कैसे देखें फाइनल मुकाबला? जान लें सिंपल जुगाड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved