U-19 वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान मैच में एक गेंद पर 9 रन बने। कीपर से छूटी गेंद मैदान पर रखे हेलमेट से टकराकर बाउंड्री पार कर गई, जिससे 5 पेनल्टी और 4 बाउंड्री रन मिले।

हरारे: अंडर-19 वर्ल्ड कप के भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल में एक हैरान करने वाला नज़ारा देखने को मिला। बिना नो-बॉल या छक्के के भारत ने एक ही गेंद पर नौ रन दे दिए, जिससे फैंस चौंक गए। यह सब भारतीय खिलाड़ी दीपेश देवेंद्रन के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। उस ओवर की पहली पांच गेंदों पर दीपेश ने सिर्फ एक रन ही दिया था। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद, जो लेग साइड पर फेंकी गई थी, उसे अफगानी बल्लेबाज फैसल शिनोसादा मारने से चूक गए। गेंद बिना बल्ले से लगे विकेट कीपर अभिज्ञान कुंडू के पास चली गई। पर, कीपर गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उनके हाथों से छिटककर गेंद मैदान पर रखे फील्डिंग टीम के हेलमेट से जा टकराई और फिर बाउंड्री पार कर गई। हेलमेट पर लगने के लिए 5 पेनल्टी रन और बाउंड्री के 4 रन मिलाकर अफगानिस्तान को एक ही गेंद पर 9 रन मिल गए।

View post on Instagram

क्या कहता है आईसीसी का नियम

आईसीसी के नियम 28.3.2 के मुताबिक, अगर गेंद मैदान पर रखे फील्डिंग टीम के हेलमेट या किसी और चीज़ से टकराती है, तो बैटिंग टीम को 5 पेनल्टी रन मिलते हैं। इसके अलावा, गेंद बाउंड्री पार कर गई, जिसके 4 रन मिले। इस तरह अफगानिस्तान के खाते में एक गेंद पर 9 रन जुड़ गए।