टी-20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। भारत ने 240 रन बनाए, जवाब में अफ्रीकी टीम 210 रन ही बना सकी। वहीं पाकिस्तान-आयरलैंड मैच बारिश से रद्द रहा।
Ind vs South Africa Warm Up Match Result: टीम इंडिया ने बुधवार 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका को वॉर्म-अप मुकाबले में 30 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 7 विकेट पर सिर्फ 210 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
India vs South Africa: भारत की तूफानी बल्लेबाजी
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वॉर्म-अप मैच में ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 45, अक्षर पटेल ने 35, हार्दिक पंड्या ने 30, कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 और अभिषेक शर्मा ने 24 रन की पारी खेली। वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका ने 1-1 विकेट लिया।
South Africa Chase: 241 रन का लक्ष्य पड़ा भारी
241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे का विकेट गंवाना पड़ा। रायन रिकेल्टन ने 44, जैसन स्मिथ ने 35, मार्को यानसन ने 31 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन की पारी खेली। इसके बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।
T20 World Cup Warm-Up Matches: पाकिस्तान-आयरलैंड मैच रद्द
टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबलों में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला नौवां मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। कोलंबो स्टेडियम में लगातार बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका।
Namibia vs Scotland: नामीबिया ने 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला
वॉर्म-अप मैचों के सातवें मुकाबले में नामीबिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 रन से जीत दर्ज की। मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा।
Afghanistan vs West Indies: अफगानिस्तान की 23 रन की जीत
वहीं, आठवें वॉर्म-अप मैच में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराया और टूर्नामेंट से पहले अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया।


