MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • हैदराबाद में दो छक्के लगाते ही रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, 6 सिक्स जड़ते ही जयसूर्या को छोड़ देंगे पीछे

हैदराबाद में दो छक्के लगाते ही रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, 6 सिक्स जड़ते ही जयसूर्या को छोड़ देंगे पीछे

Rohit Sharma Break MS Dhoni Record. हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 38 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली है। इसमें रोहित ने 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। इन छक्कों के साथ ही रोहित शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और भारत की धरती पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। आइए जानते हैं रोहित ने कैसे बनाए यह रिकॉर्ड... 

2 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Jan 18 2023, 04:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी दुनिया में लंबे-लंबे छक्के लगाने के जाने जाते हैं। रोहित भारत की तरफ से ओपनिंग करने के लिए पहुंचते हैं तो अक्सर छक्के देखने को मिलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित उसी अंदाज में नजर आए।

25

भारत में सबसे ज्यादा छक्के
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रोहित शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही भारतीय मैदानों पर रोहित के कुल 124 छक्के हो गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 123 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत की धरती पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए।

35

ओपनिंग में 50 रन की पार्टरनशिप
भारत के लिए नई ओपनिंग जोड़ी यानि शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम के लिए लगातार तीसरी बार अर्धशतकीय साझेदारी की है और माना जा रहा है कि भारत के लिए ओपनर की खोज अब खत्म हो गई है। शुभमन और रोहित भारत को मैच दर मैच अच्छी शुरूआत दे रहे हैं।
 

45

करियर में रोहित के 265 छक्के
वनडे क्रिकेट करियर की बात करें तो रोहित शर्मा ने अब तक कुल 265 छक्के लगाए हैं और सबसे ज्यादा सिक्स मारने के मामले में वे फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। वे 6 छक्के लगाते ही सनत जयसूर्या से आगे निकल जाएंगे। रोहित जल्द ही यह रिकॉर्ड भी ब्रेक कर देंगे।

55

रोहित-धोनी के नाम यह रिकॉर्ड
भारत में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा 124, महेंद्र सिंह धोनी 123 के बाद तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 71 छक्के जड़े हैं। रोहित व धोनी ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा सिक्स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें

डॉन ब्रेडमैन जैसी औसत वाले बैटर को किया इग्नोर तो भड़के पूर्व क्रिकेटर, कहा- 'यह डोमेस्टिक क्रिकेट का अपमान'
 

About the Author

MK
Manoj Kumar
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs PAK: जीत के बाद भी क्यों भड़के कप्तान सूर्या, कुलदीप की लगाई क्लास- देखें वीडियो
Recommended image2
'काहे की राइवलरी!' टीम इंडिया की शानदार जीत पर अमित शाह से बॉलीवुड तक का जोरदार रिएक्शन
Recommended image3
'नफरत है बाबर आजम से' टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया से हारने पर रो रहा पाकिस्तान- देखें मजेदार रिएक्शन
Recommended image4
IND vs PAK 5 Shameful Records: ये 3 खिलाड़ी बने 'काल', पाकिस्तान के नाम जुड़ गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड्स
Recommended image5
Ind vs Pak Memes: पाकिस्तान में फिर टूटे TV, भारत से करारी हार के बाद यूं उड़ रहा मजाक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved