MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मयंक ने अकेले बांग्लादेश की पारी से ज्यादा रन बनाए, तो शमी ने झटके 7 विकेट, ये हैं मैच के 5 हीरो

मयंक ने अकेले बांग्लादेश की पारी से ज्यादा रन बनाए, तो शमी ने झटके 7 विकेट, ये हैं मैच के 5 हीरो

इंदौर. यहां के होल्कर स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश कों पारी और 130 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश पर हावी दिखे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी 493 रन पर घोषित की। इस आधार पर भारत को पहली पारी में 343 रन की बढ़त मिली। जवाब में बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी 213 रन पर सिमट गई।  भारत की जीत में मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी समेत इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 16 2019, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मयंक अग्रवाल- भारत की ओर से ओपनर मयंक अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 243 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने द. अफ्रीका के खिलाफ भी दोहरा शतक लगाया था। अग्रवाल ने इस मैच में 330 गेंद खेली। उन्होंने अपनी पारी में 28 चौके और 8 छक्के लगाए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अजिंक्य रहाणे- अजिंक्य रहाणे ने भारत की ओर से पहली पारी में 86 रन बनाए। उनकी पारी ऐसे वक्त पर आई, जब भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट खो दिया था। रहाणे ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए।
35
मोहम्मद शमी- भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा मोहम्मद शमी सफल रहे। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल कही जाने वाली इंदौर की पिच पर उन्होंने पहली पारी में बांग्लादेश के 3 खिलाड़ियों को आउट किया। दूसरी पारी में शमी ने चार विकेट लिए।
45
आर अश्विन- भारतीय स्पिनर आर अश्विन भी पूरी लय में दिखे। अश्विन ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। अश्विन ने इस मैच में भारत की जमीन पर 250 विकेट भी पूरे किए। इसी के साथ अश्विन ने सबसे कम मैचों में 250 विकेट के मामले में हरभजन सिंह और अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया।
55
उमेश यादव- उमेश यादव ने भी शानदार गेंदबाजी की। उमेश यादव ने दोनों पारियों में 2-2 विकेट लिए। यादव ने दूसरी पारी में मोमिनुल हक और मेंहदी हसन को आउट किया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
GT vs KKR Live Streaming: मोबाइल और TV पर फ्री में कहां और कैसे देखें मैच?
Recommended image2
Mohsin Naqvi: क्या IPL 2026 का फाइनल देखने भारत आएंगे PCB चीफ? क्यों मची हलचल
Recommended image3
IPL 2026 Playoff Scenario: 15 अंकों का अजीब गणित, तीनों मैच जीतकर भी कैसे फंसेगी KKR?
Recommended image4
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved