MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • फेल होने के बाद भी इन खिलाड़ियों पर बरसेगी लक्ष्मी, IPL 2020 में साबित हुए थे टीम पर बोझ

फेल होने के बाद भी इन खिलाड़ियों पर बरसेगी लक्ष्मी, IPL 2020 में साबित हुए थे टीम पर बोझ

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें भी खिलाड़ियों को उनकी योग्यता और एक्सपीरियंस के हिसाब से अलग-अलग क्लब में रखा गया है। सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले 10 खिलाड़ी है, जिन्हें 2 करोड़ के क्लब में शामिल किया गया है। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जिनका पिछला सीजन बहुत निराशाजनक गया था। वहीं, किसी ने तो आईपीएल 2020 में हिस्सा भी नहीं लिया था। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले क्लब में रखा गया है और उनके रिकॉर्ड क्या हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 12 2021, 12:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

हरभजन सिंह 
आईपीएल का 13वां सीजन नहीं खेलने वाले हरभजन सिंह को इस बार ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस में रखा गया है। अब तक वह मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के 160 मैचों में उन्होंने कुल 150 विकेट और 829 रन अपने नाम किए है। ऐसे में देखना होगा कि भज्जी पाजी इस साल किस टीम की शान बढ़ाते हैं।

210

केदार जाधव 
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज केदार जाधव के लिए पिछला सीजन बेहद शर्मनाक रहा था। उनकी टीम तो सबसे नीचले पायदान पर थी ही, लेकिन उनका पर्सनल रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं रहा था। 13वें सीजन में उन्होंने सीएसके के लिए सभी छह मैच खेले, लेकिन एक भी सिक्सर नहीं लगा पाए थे। शायद इसी कारण उन्हें इस साल सीएसके से रिलीज किया गया है। 2021 के ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने अबतक चैन्नई के 8 मैचों में 62 रन ही बनाए हैं। वहीं, अबतक के आईपीएल करियर में उन्होंने 87 मैचों में 1141 रन बनाए हैं।

310

ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल में जब भी किसी तेज तर्रार बल्लेबाज की बात की जाती है, तो उसमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय से आईपीएल में उनके बल्ला शांत है, शायद इसी वजह से पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। बता दें कि आईपीएल के 82 मैचों में उन्होंने 1505 रन बनाए है और 19 विकेट अपने नाम किए हैं।

410

स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी 2 करोड़ के क्लब में शामिल किया गया है। स्मिथ ने आईपीएल में अबतक 95 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2333 रन बनाए हैं।

510

शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन को भी 2 करोड़ वाले क्लब में शामिल किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ऑलराउंडर ने अबतक 63 मैचों में 746 रन और 59 विकेट अपने नाम किए हैं। 

610

मोइन अली
आरसीबी के ऑलराउंडर मोइन अली भी इस साल दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें भी टीम से रिलीज किया गया है। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी गई है। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए, तो उन्होंने 19 मैचों में 309 रन और 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

710

सैम बिलिंग्स
इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स भी 2 करोड़ बेस प्राइस में शामिल हैं। चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अबतक 22 मैचों में 334 रन बनाए हैं। 

810

लियाम प्लंकेट
इंग्लैंड के ही एक और खिलाड़ी लियाम प्लंकेट आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलते हैं। 2018 के बाद से उन्होंने कोई भी आईपीएल का मैच नहीं खेला है, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में महज 1 रन ही बनाया था।

910

जेसन रॉय
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले अंग्रेजी खिलाड़ी जेसन रॉय भी 2 करोड़ के क्लब में शामिल है, उन्होंने 8 मैचों में 179 रन बनाए हैं।

1010

मार्क वुड 
इंग्लैंड के खिलाड़ी मार्क वुड जिन्होंने आईपीएल के 1 मैच में 1 ही रन लिया और 4 ओवर में 49 रन दिए, उन्हें भी 2 करोड़ बेस प्राइस में रखा गया है। हालांकि 2018 के बाद उन्होंने आईपीएल नहीं खेला है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image5
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved