MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कोई नीले बाल लेकर पहुंचा IPL, तो किसी ने किया ऊबर कट, देखें इन खिलाड़ियों की अनोखी हेयर स्टाइल

कोई नीले बाल लेकर पहुंचा IPL, तो किसी ने किया ऊबर कट, देखें इन खिलाड़ियों की अनोखी हेयर स्टाइल

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता है। खेल के साथ-साथ ये लीग ग्लैमर से भी भरपूर होती है। ग्लैमर का मतलब सिर्फ खिलाड़ियों की पत्नियां या गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि आईपीएल में ग्लैमर का तड़का खिलाड़ी भी लगाते हैं। जी हां, इस लीग के दौरान हर साल प्लेयर्स अनोखे हेयर स्टाइल के साथ नजर आते हैं। इस लिस्ट में हम सबसे प्यारे धोनी से लेकर कई  खिलाड़ी भी हैं। आइए आपको दिखाते हैं, कि इस बार साढ़े चार महीने के ब्रेक के बाद कौन से क्रिकेटर नए हेयर स्टाइल (Hairstyle) के साथ मैदान पर लौटे हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 26 2021, 08:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दिल्ली कैपिटल्स के पावर हीटर शिमरोन हेटमायर के बालों ने मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। हेटमेयर को अपने बालों को अलग तरह से कलर करना पसंद है। आईपीएल 2021 के पहले सीजन में उनके बालों का रंग सुनहरा था। अब उन्होंने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी के कलर जैसा ब्लू कलर अपने बालों को करवाया है।

29

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के हर सीजन में एक अलग हेयर स्टाइल के साथ नजर आते हैं। आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन की शुरुआत से कुछ हफ्ते पहले उन्हें सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हकीम से नया हेयरस्टाइल करवाया था। धोनी के नए हेयर स्टाइल ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने बालों को ऊबर कट दिया था।

39

हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट और मुंबई इंडियंस में एक और स्टाइलिश क्रिकेटर हैं। धोनी का हेयर स्टाइल इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद, उन्होंने भी हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हकीम से हेयर कट लिया। हालांकि चोट के कारण वह अभी तक मैदान पर नहीं लौटे हैं, लेकिन उनका नया हेयरस्टाइल और दाढ़ी लुक काफी फेमस हो गया है।

49

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान और युवा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण मौजूदा आईपीएल के पहले दौर में नहीं खेले। हालांकि, वह दूसरे चरण से पहले ठीक हो गए है और लीग में जबरदस्त वापसी की है। इसके साथ ही उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है। उन्होंने सामने के बालों को ग्रे कलर से हाईलाइट करवाया है। 

59

केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज माना जाता है। इस बार उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है और अपने बालों को छोटा करवाकर टॉप को गोल्डन कलर दिया है।
 

69

केकेआर के स्टार प्लेयर 'रसेल मैसेल', आंद्रे रसेल का स्टाइल हमेशा ही अलग होता है। वह अक्सर अपना हेयरस्टाइल बदलते रहते हैं। सितंबर में आईपीएल के दूसरा सीजन शुरू होने से पहले रसेल ने ब्लॉन्ड कलर करवाया था।

79

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के एक और बल्लेबाज नितीश राणा ने नया हेयर स्टाइल किया है। सिर के पिछले हिस्से के बालों में उन्होंने दिल का आकार बनवाया है, जिसका रंग उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर की जर्सी का रंग पर्पल जैसा है।

89

आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के दिग्गज एबी डिविलियर्स अपने लुक के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करते हैं। हालांकि, इस बार आईपीएल (IPL 2021) में वह भी नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोनीटेल की और इसे देख आरसीबी के फैंस काफी उत्साहित हैं।
 

99

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज सचिन बेबी ने हेटमेयर और नितीश राणा जैसे हेयर स्टाइल के साथ अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। नए हेयरस्टाइल में उनके सिर के एक तरफ 'RCB' अक्षर हाइलाइट किया गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फोर्स मेजर क्या है? भारत से मैच बॉयकॉट के लिए PCB कर सकता है इसका इस्तेमाल
Recommended image2
T20 World Cup में हिरण की रफ्तार से 100 जड़ने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image3
युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
Recommended image4
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह
Recommended image5
WPL 2026 Final: RCB-Delhi का फाइनल, दूसरी ट्रॉफी पर बैंगलोर की नजर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved