MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इस दिन होगा IPL 2021 Mini Auction,जानें कौन सी टीम रिलीज करेगी सबसे ज्यादा खिलाड़ी तो किसको मिलेगा फायदा

इस दिन होगा IPL 2021 Mini Auction,जानें कौन सी टीम रिलीज करेगी सबसे ज्यादा खिलाड़ी तो किसको मिलेगा फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की तैयारी शुरू हो गई है  आईपीएल ने सभी आठ फ्रेंचाइजी को 21 जनवरी को रिटेन और रिलीज (Released and Retained) खिलाड़ियों की सूची जारी करने को कहा है। सोमवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इसका निर्णय लिया गया, हालांकि अभी ऑक्शन की तारीख सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में मिनी ऑक्शन (IPL 2021 Mini Auction) हो सकता है। बता दें कि आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने साफ किया है कि खिलाड़ियों को खरीदने के पैसों में कोई इजाफा नहीं होने वाला है, खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल मिलाकर 85 करोड़ का पर्स रखा जाएगा, तो आइए आपको बताते हैं कि किस टीम के पास कितना पैसा है और कौन सी टीम अपने किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 08 2021, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

रिलीज और रिटेन से क्या होता है? 
आईपीएल की 8 फ्रेंजाइजी को तय समय के अंदर अपने  रिटेन खिलाड़ी और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देनी पड़ती है। निकाले गए खिलाड़ियों की सैलरी कैप और आईपीएल की ओर से पर्स में दिए गए पैसों को मिलाकर फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों को खरीदती है। वहीं, रिटेन किए गए खिलाड़ी टीम में बने रहते हैं। बता दें कि एक टीम के पास मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी  हो सकते है। जिसमें 8 विदेशी और बाकि भारतीय खिलाड़ी होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

चैन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के पास फिलहाल सबसे कम 15 लाख रुपए हैं जो पिछले ऑक्शन से बचे थे। ऐसे में टीम अपने 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिसमें केएम आसिफ, इमरान ताहिर, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, मोनू कुमार, आर साई किशोर, मुरली विजय, पीयूष चावला, लुंगी एनगिडी और सुरेश रैना को रिलीज किया जा सकता है।

39

मुंबई इंडियंस
पिछले साल की विजेता और 5 बार चैपिंयन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का पडला इस बार भी भारी है। उनके पास फिलहाल 1.95 करोड़ रुपए है। ऐसे में मुंबई इंडियंस आदित्य तारे, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल मैक्लेनघन, क्रिस लिन, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत सिंह और रविन्द्र सिंह को रिलीज कर सकती है। टीम के पास फिलहाल 24 खिलाड़ी हैं। 

49

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के पास फिलहाल पर्स में 4.6 करोड़ रुपए है और उनके स्क्वॉड में कुल 21 खिलाड़ी है। ऐसे में फ्रेंचाइजी अपने 7 खिलाड़ी पवन नेगी, उमेश यादव, जोश फिलिप, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे और पार्थिव पटेल रिलीज कर सकती है।

59

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली (Delhi Capitals) की फ्रेंजाइजी के पास 22 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है और पर्स में 9 करोड़ रुपए है। कहा जा रहा है कि इस बार टीम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को भी रिलीज कर सकती है। वहीं आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, ललित यादव, मोहित शर्मा को रिलीज किया जा सकता है। 

69

किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab ) के पास 16.5 करोड़ रुपए होने के साथ ही 25 खिलाड़ियों की टीम है। ऐसे में फ्रेंजाइजी दर्शन नलखंडे, हार्डस विलोजेन, हरप्रीत बराड़, जगदीश सुचिथ, मुजीब उर रहमान, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, क्रिस जॉर्डन, सिमरन सिंह, तजिंदर सिंह और सरफराज खान को रिलीज कर सकती है।

79

राजस्थान रॉयल्स
आर.आर. (Rajasthan Royals) की टीम में फिलहाल 25 खिलाड़ी शामिल है और फ्रेंजाइजी के पास पर्स में 14.75 करोड़ रुपए है। ऐसे में मयंक मारकंडे, अंकित राजपूत, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, आकाश सिंह, अनुज रावत और महिपाल लोमरोर को रिलीज किया जा सकता है। वहीं फ्रेंजाइजी के पास व स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी भी मौजूद है, जिन्हें फ्रेंजाइजी रिटेन करेगी।

89

सनराइजर्स हैदराबाद
एसआरएच (Sunrisers Hyderabad) के पास भी 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड है। फ्रेंजाइजी के पास पर्स में 10.1 करोड़ रुपए है। ऐसे में मिनी ऑक्शन में टीम बासिल थम्पी, बिली स्टेनलेक, मोहम्मद नबी, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, विराट सिंह, बावनका संदीप, फैबियन एलन, संजय यादव और विजय शंकर को रिलीज कर सकती है।

99

कोलकाता नाइटराइडर्स
केकेआर (Kolkata Knight Riders) के पास फिलहाल 8.5 करोड़ रुपए है और उसकी टीम में 23 खिलाड़ी है। ऐसे में फ्रेंजाइजी प्रसिद्ध कृष्ण, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, सिद्धेश लाड, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक और प्रवीण तांबे को रिलीज कर सकती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vaibhav Sooryavanshi Record: यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान! गिल कप्तान, ODI में रोहित-कोहली की वापसी
Recommended image5
IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved