MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2021: किसी ने मारा 108 मीटर का छक्का, तो कोई बना सफल गेंदबाज, ये है इस साल के सबसे बेस्ट खिलाड़ी

IPL 2021: किसी ने मारा 108 मीटर का छक्का, तो कोई बना सफल गेंदबाज, ये है इस साल के सबसे बेस्ट खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने जीत लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से हराया। धोनी की टीम चौथी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही है। आईपीएल में जीत के साथ-साथ ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी खिलाड़ियों में रहती है। आइए आपको बताते हैं कि इस सीजन कौन सा खिलाड़ी पर्पल और ऑरेंज कैप का हकदार रहा है और किसने सबसे ज्यादा चौके-छक्कों की बरसात की...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 16 2021, 12:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस साल ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 16 मैचों में 635 रन अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रन नाबाद रहा है। उन्होंने 4 बार 50 और एक बार 100 का आंकड़ा पार किया है। 

29

आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज आरसीबी के हर्षल पटेल है, जिन्होंने इस 15 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए हैं। वह इस मामले में आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो के बराबर आ गए हैं। उन्होंने भी आईपीएल के सीजन में 32 विकेट अपने नाम किए थे।

39

आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस है। उन्होंने 16 पारियों में 633 रन अपने नाम किए वह सिर्फ 2 रन से ऑरेंज कैप पाने से चूक गए। हालांकि, उनके नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक है उन्होंने इस सीजन 6 बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया है।

49

आईपीएल 2021 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के नाम है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 अक्टूबर को महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

59

आईपीएल 2021 में चार अर्धशतक लगे हैं। जिसमें पहला नाम ऋतुराज गायकवाड का है जिन्होंने 101 रन नाबाद बनाए। उसके बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 119 रनों की पारी खेली फिर आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल ने 101 रन नाबाद बनाएं और इस लिस्ट में आखरी नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर हैं उन्होंने 124 रनों की पारी खेली।

69

आईपीएल 2021 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर हैं जिन्होंने एक मैच के दौरान 124 रन अपने नाम किए थे।

79

आईपीएल में हर साल छक्कों की बरसात होती है और स्टेडियम में लंबे लंबे छक्के लगाए जाते हैं। इस बार सबसे लंबा छक्का 108 मीटर का लगा जिसे चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाया है।

89

सबसे ज्यादा छक्के लगाने लगाने की लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 के 13 मैचों में 30 छक्के अपने नाम किए है।

99

सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 16 इनिंग्स में 64 चौके अपने नाम किए हैं। 

ये भी पढ़ें- CSK vs KKR में युवा खिलाड़ियों का कमाल, दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने दी शानदार शुरुआत

इस तरह पापा की टीम को चीयर करती नजर आई धोनी की बेटी, मॉम साक्षी ने शेयर किया क्यूट वीडियो

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
Recommended image2
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह
Recommended image3
WPL 2026 Final: RCB-Delhi का फाइनल, दूसरी ट्रॉफी पर बैंगलोर की नजर!
Recommended image4
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image5
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved