MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पिता लगाते थे सब्जी का ठेला, अब IPL के बाद बेटा मचाएगा टी20 वर्ल्डकप में धमाल

पिता लगाते थे सब्जी का ठेला, अब IPL के बाद बेटा मचाएगा टी20 वर्ल्डकप में धमाल

स्पोर्ट्स डेस्क : 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है?' यह शेर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सबसे तेज बॉलर उमरान मलिक (Umran Malik) पर बिल्कुल सटीक बैठता है। जम्मू कश्मीर से निकले 22 साल की इस खिलाड़ी ने अपने हौसलों को इतना बुलंद रखा कि, ना सिर्फ इस बार उन्हें आईपीएल 2021 (IPL2021) में खेलने का मौका मिला, बल्कि T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भी अब ये सितारा चमकने वाला है। हाल ही में उमरान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2021 की सबसे तेज गति की गेंद फेंकी थी। इसके बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस खिलाड़ी को 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले t20 वर्ल्ड कप में बतौर नेट्स गेंदबाज के रूप में चुना गया है। आइए आज आपको बताते हैं इस खिलाड़ी के संघर्ष और कैसे उन्होंने जम्मू कश्मीर से लेकर दुबई तक का सफर पूरा किया...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 10 2021, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन टीम के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल से अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। 
(photo Source- Instagram)

28

आईपीएल की दूसरे चरण में टी नटराजन के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया। उमरान मलिक ने ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से सबको इंप्रेस किया, बल्कि अब उन्हें t20 वर्ल्ड कप में बतौर नेट्स गेंदबाज खेलने का मौका भी दिया गया है।
(photo Source- Instagram)

38

उमरान मलिक ने आइपीएल 2021 के दूसरे चरण में कुल 3 मैच खेले हैं और 2 विकेट अपने नाम किए हैं। 6 अक्टूबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुए मैच में उमरान मलिक ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया और आईपीएल 2021 की सबसे तेज गति की गेंद फेंकी। उनकी बॉल की रफ्तार 152.95 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। इसके साथ ही इस मैच में उन्होंने केएस भरत का महत्वपूर्ण विकेट भी झटका।
(photo Source- Instagram)

48

जम्मू कश्मीर से निकला के खिलाड़ी आज पूरी दुनिया में हीरा बनकर चमक रहा है, लेकिन उनका क्रिकेटर बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ। उमरान के पिता अब्दुल राशिद सब्जी और फल बेचा करते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी गरीबी को अपने बेटे के सपनों के आड़े नहीं आने दिया।
(photo Source- Instagram)

58

वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा कभी भी सब्जी बेचे, इसीलिए उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने भेजा। बेटे ने भी कड़ी मेहनत और लगन से अपने पिता के सपने को पूरा किया और क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। 
(photo Source- Instagram)

68

उमरान के घर में उनकी दो बड़ी बहनें भी है, जो बताती हैं कि उमरान को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। वह जब छोटे थे तब गलियों के बच्चों के साथ क्रिकेट खेला करते थे। उमरान के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखने के बाद ही 17 साल की उम्र में उनके पिता ने मौलाना आजाद क्रिकेट स्टेडियम कोचिंग सेंटर में कोच रणधीर सिंह के पास उन्हें भेजना शुरू कर दिया।
(photo Source- Instagram)

78

उमरान की स्पीड देखने के बाद उनका अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हो गया। वह बताते हैं कि जब वह अंडर-19 का ट्रायल देने गए तो वह जॉगर शूज पहनकर गेंदबाजी कर रहे थे, क्योंकि इनके पास स्पाइक शूज नहीं थे। इसके बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें स्पाइक शूज दिए।
(photo Source- Instagram)

88

2018 से लगातार क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें अंडर-23, रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला और इस साल उन्हें बतौर नेट्स गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया, लेकिन टी नटराजन के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद उन्हें यह सुनहरा मौका मिला। उमरान ने इस मौके को खूब भुनाया।
(photo Source- Instagram)

ये भी पढ़ें-  IPL 2021, CSK vs DC: आमने-सामने होंगे 'गुरु-चेला', जीतने वाली टीम जाएगी सीधे फाइनल

ईशान किशन से पहले 4 और खिलाड़ी रच चुके हैं IPL में इतिहास, इस बल्लेबाज ने तो 14 बॉल में जड़ दी थी फिफ्टी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
युवराज सिंह से लेकर कोहली के मास्टरक्लास तक, कभी ना भूलने वाले T20 WC के 8 यादगार Moments
Recommended image2
टीम इंडिया क्यों है 2026 T20 वर्ल्ड कप की सबसे प्रबल दावेदार-3 बड़ी वजह
Recommended image3
WPL 2026 Final: RCB-Delhi का फाइनल, दूसरी ट्रॉफी पर बैंगलोर की नजर!
Recommended image4
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image5
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved