MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 10 फोटो में देखे किस तरह गुजरात टाइटंस ने मनाया अपनी जीत का जश्न, पत्नी संग ट्रॉफी लिए नजर आए पांड्या

10 फोटो में देखे किस तरह गुजरात टाइटंस ने मनाया अपनी जीत का जश्न, पत्नी संग ट्रॉफी लिए नजर आए पांड्या

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का समापन हो गया है। रविवार को हुए धमाकेदार मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल खेलने उतरी थी और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने कमाल करके दिखाया और ट्रॉफी हासिल की। टीम की जीत के बाद सभी खिलाड़ी बेहद खुश और इमोशनल भी नजर आए। आइए आपको 10 तस्वीरें में दिखाते हैं कि कैसे गुजरात टाइटंस की टीम अपनी जीत का जश्न मनाया.... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 30 2022, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

इंडियन प्रीमियर लीग की हर टीम सिर्फ इस मोमेंट के लिए ही ढाई से 3 महीने तक मशक्कत करती है और यह पल गुजरात टाइटंस ने रविवार रात को जिया।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

210

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर जीत के जश्न की तस्वीरें शेयर की और लिखा कि, चैंपियन, यह हमारे द्वारा की गई पूरी मेहनत के लिए है! सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, प्रशंसकों को बधाई...
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

310

इन तस्वीरों में हार्दिक अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ ट्रॉफी शेयर करते भी नजर आ रहे हैं और दोनों की तस्वीर बेहद प्यारी लग रही है। इन तस्वीरों को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)
 

410

तो वहीं, इस मैच में सबसे ज्यादा 45 रन नाबाद बनाने वाले शुभमन गिल ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर जीत के जश्न की तस्वीरें शेयर की और लिखा- ऐसा सीजन जैसा कोई और नहीं! यह हमारे सभी प्रशंसकों के लिए है हर कदम पर आपके सभी समर्थन के लिए धन्यवाद...
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

510

गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के हयात रीजेंसी में रुकी हुई है, जहां पर देर रात जमकर सेलिब्रेशन हुआ और टीम के खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या का केक पोतकर बुरा हाल कर दिया।
(फोटो सोर्स- instagram)
 

610

अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए की जीत के बाद ट्रॉफी के इंतजार में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी किस तरह से मैदान पर ही बैठ गए और जब ट्रॉफी हाथ लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

710

इस मैच की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)
 

810

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम शानदार लय में नजर आई। भले ही  रिद्धिमान साहा (5) का विकेट जल्द ही गिर गया। इसके बाद मैथ्यू वेड 8 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन हार्दिक पांड्या (34) और शुभमन गिल ने अपनी टीम को मजबूती दी। 
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

910

इसके बाद डेविड मिलर ने महज 19 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए और उनका साथ दिया शुभमन गिल ने, जिन्होंने नाबाद 45 रनों की पारी खेली और विनिंग छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

1010

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार गेंदबाजी का मुआयना भी पेश किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी बॉलिंग से सभी को खासा इंप्रेस किया और एक दो नहीं बल्कि 3 विकेट चटकाए। अपने 4 ओवर में उन्होंने महज 17 रन दिए।
(फोटो सोर्स- iplt20.com)

ये भी देखें: पहली बार IPL 2022 में इमोशनल हुई नताशा स्टेनकेविक, मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने लगाया इस तरह गले

IPL 2022 Final: ये है गुजरात टाइटंस की जीत के 5 हीरो और राजस्थान रॉयल्स की हार के विलेन

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
हार्दिक पांड्या
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाक-बांग्लादेश मैच में बवाल, क्रिकेटर के साथ हो गया जबरदस्त वाला धोखा-वीडियो वायरल
Recommended image2
Kuldeep Yadav Haldi: हल्दी सेरेमनी में होनेवाली दुल्हन संग जमकर नाचे कुलदीप यादव, जानें कब लेंगे 7 फेरे
Recommended image3
क्या शुभमन गिल ने जानबूझकर यह हरकत की? T20 वर्ल्ड कप जीत के पोस्ट पर भड़के फैंस
Recommended image4
IPL 2026 New Rules: पिच और प्रैक्टिस पर BCCI का बड़ा फैसला, टीमों को मानने होंगे ये सख्त नियम
Recommended image5
Sanju Samson से कोच ने कहा- यार, एक सेंचुरी तो मारो, क्रिकेटर का जवाब सुनकर दंग रह गए सर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved