MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • अंबानी से लेकर SRK तक ये है IPL टीम के 10 ओनर, किसी को मिली लाइमलाइट तो कोई रहता है पर्दे के पीछे

अंबानी से लेकर SRK तक ये है IPL टीम के 10 ओनर, किसी को मिली लाइमलाइट तो कोई रहता है पर्दे के पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL 2022) के अगले सीजन यानी 2022 से टूर्नामेंट में दो नई टीमें और जुड़ जाएंगी। दुबई के होटल ताज में सोमवार को हुई नीलामी में लखनऊ और अहमदाबाद के नाम पर मुहर लगी। संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के स्वामित्व वाले आरपीएसजी ग्रुप (RPSG Group) ने 7090 करोड़ बोली लगाकर लखनऊ और सीवीसी कैपिटल (CVC Capitals) ने 5625 करोड़ की बोली लगाकर अहमदाबाद की टीम को खरीदा है। ऐसे में आज हम बताएंगे आईपीएल के 10 ओनर और उनकी नेटवर्थ के बारे में...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 26 2021, 11:47 AM IST| Updated : Oct 26 2021, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

आईपीएल में 5 बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस के मालिक भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी हैं। अंबानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम के मालिक हैं। उनकी कुल संपत्ति 75 अरब डॉलर है। हालांकि, मुकेश अंबानी जगह उनकी वाइफ नीता अंबानी हमेशा आईपीएल में लाइमलाइट में रहती हैं।
 

210

आईपीएल 2021 की विनर टीम चेन्नई सुपर किंग्स लीग ने 4 मौकों, 2010, 2011, 2018 और हाल ही में 2021 का खिताब जीता है। सीएसके का नेतृत्व पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी करते हैं। इंडिया सीमेंट्स के प्रमुख एन श्रीनिवासन सीएसके, चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक हैं। श्रीनिवासन की अनुमानित कीमत 80 मिलियन अमरीकी डॉलर है।
 

310

हाल ही में संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली कंपनी ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीदी है। इससे पहले आईपीएल में दो साल 2016 और 2017 में संजीव राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक थे। संजीव गोयनका की कुल संपत्ति 15 हजार करोड़ है।

410

संजीव गोयनका के अलावा आईपीएल में नई टीम के लिए सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने 5625 करोड़ की बोली लगाकर अहमदाबाद की टीम खरीदी है। सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप लंदन के लक्जमबर्ग स्थित एक बड़ी और नामी इन्वेस्टमेंट फर्म है। कंपनी के चेयरमैन का नाम स्टीव कोल्टेस हैं। ये मूल रूप से इक्विटी फर्म है और इंवेस्टमेंट बैंकिंग और ब्रोकरेज में डील करती है।

510

प्रीति जिंटा आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालिकन हैं। हालांकि, नेस वाडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा दोनों के पास इस टीम का स्वामित्व है। मोहित बर्मन और करण पॉल की भी फ्रेंचाइजी में पार्टनरशिप है। हालांकि, पंजाब किंग्स का चेहरा प्रीति जिंटा है। वह हर साल आईपीएल में स्टैंड से टीम का झंडा लहराती नजर आती हैं। 2021 में प्रीति जिंटा की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

610

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स GMR और JSW ग्रुप के पार्टनरशिप में है। 2008 में टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स रखा गया था, लेकिन 2 साल पहले जब 50% हिस्सेदारी JSW समूह को बेची गई थी, तब इसका नाम दिल्ली कैपिटल्स में बदल दिया गया था। JSW समूह के पार्थ जिंदल की कुल संपत्ति 1 से 5 मिलियन अमरीकी डालर के बीच होने का अनुमान है। 30 साल के पार्थ जिंदल आईपीएल के सबसे कम उम्र के फ्रेंजाइजी मालिक हैं।

710

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक रही है। राजस्थान रॉयल्स के मालिकों और टीम को अक्सर आईपीएल की मनीबॉल टीम के रूप में जाना जाता है। टीम ने 2008 में लीग का पहला सीजन जीता था। हालांकि, तब से टीम कोई भी खिताब जीतने में असफल रही है। टीम संयुक्त रूप से मनोज बडाले और लछलन मर्डोक के स्वामित्व में है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले की कुल संपत्ति 160 मिलियन अमरीकी डालर है।

810

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड की फ्रेंजाइजी है। आरसीबी की टीम अब तक कोई सीजन नहीं जीत पाई है। हालांकि, टीम 2009, 2011 और 2016 में तीन मौकों पर उपविजेता रही है। स्पिरिट्स लिमिटेड के मालिक का नाम आनंद कृपालु है।
 

910

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम ने गौतम गंभीर की अगुवाई में 2012 और 2014 में दो खिताब जीते हैं। वहीं, 2021 में उपविजेता रही। केकेआर के मालिक रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मेहता ग्रुप है। रेड चिलीज के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान है और इस टीम में शाहरुख खान और जूही चावला की पार्टनरशिप है। शाहरुख की कुल संपत्ति लगभग 640 मिलियन अमरीकी डालर है।
 

1010

सन राइजर्स हैदराबाद की टीम ने दो बार साल 2016 और 2009 में (डेक्कन चार्जर्स नाम से) खिताब जीता है। इसका स्वामित्व डेक्कन क्रॉनिकल समूह के पास था। डेक्कन चार्जर्स के दिवालिया होने के बाद, सन टीवी नेटवर्क इसके नए मालिक बन गए और टीम का नाम सनराइजर्स हैदराबाद रखा। सन टीवी नेटवर्क सबसे बड़े एंटरटेनेमेंट और मीडिया ग्रुप में से एक है। उनके पास 32 टीवी चैनल और 45 एफएम रेडियो स्टेशन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक, कलानिधि मारन की कुल संपत्ति 1.6 बिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है। काव्या मारन (कलानिधि मारन की बेटी) आईपीएल 2021 के पहले चरण में खूब सुर्खियों में आई थी। 

ये भी पढ़ें- 180 करोड़ की प्रॉपर्टी- प्राइवेट जेट, इतनी लक्जीरियस लाइफ जीते हैं IPL की नई टीम के मालिक संजीव गोयनका, देखें

IPL 2022: गोयनका को लखनऊ तो सीवीसी को अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved