MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2023: सैम करन क्यों बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, उनके पीछे 3 और प्लेयर्स पर जमकर बरसे नोट

IPL Auction 2023: सैम करन क्यों बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी, उनके पीछे 3 और प्लेयर्स पर जमकर बरसे नोट

IPL Auction 2023. आईपीएल की नीलामी में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। सैम को पंजाब किंग्स इलेवन ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। वे अपनी बेस प्राइस से 9 गुना ज्यादा दाम पर बिके हैं। वहीं इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन पर भी जमकर नोटों की बारिश हुई है। इसमें चौंकाने वाला नाम दक्षिण अफ्रीका के रीली रूसो का है जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला जबकि उनकी भी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। आईए जानते हैं कौन-कौन सबसे महंगा खिलाड़ी बना... 

2 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Dec 23 2022, 05:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान सैम करन ने बनाया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस पर उनकी बोली लगी और पंजाब किंग्स इलेवन ने 18.50 करोड़ में सैम करन को अपने पाले में कर लिया। सैम पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें यह ईनाम मिला।

25

17.50 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस ने ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा है। कैमरन ग्रीन न सिर्फ तेज गेंदबाजी कर सकते हैं बल्कि किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर पहुंचकर ताबड़तोड़ बैटिंग कर सकते हैं।

35

16.25 करोड़ में बिके बेन स्टोक्स
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फार्म दिखाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने दांव लगाया है। स्टोक्स को चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में बेन स्टोक्स की बड़ी भूमिका रही जिसकी वजह से वे इतने महंगे बिके हैं।

45

16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं और उन्हें लखनऊ जायंट्स की टीम ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा है। निकोलस पूरन हार्ड हिटर बल्लेबाज हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

55

घरेलू क्रिकेट में कमाल पर नहीं मिले खरीदार
आईपीएल ऑक्शन 2023 की नीलामी में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घरेलू क्रिकेट में लगातार 3 शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को कोई खरीदार नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

Year Ender 2022: फीफा वर्ल्ड कप के उलटफेर ने चौंकाया, T20 विश्व कप में नीदरलैंड ने कैसे बदली 3 देशों की किस्मत
 

About the Author

MK
Manoj Kumar
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया
Recommended image2
Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज
Recommended image3
IND vs PAK: क्या T20 वर्ल्ड कप में दोबारा भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें सेमीफाइनल-फाइनल का पूरा गणित
Recommended image4
टीम इंडिया से हार पर फट पड़ी पाकिस्तानी जनता, एक बोला- टीम में खिलाड़ी कम मौलवी ज्यादा
Recommended image5
T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रोमांच: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाला दिन!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved